Khushi Kapoor Confirms Relationship: बॉलीवुड की पॉपुलर सिस्टर्स जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हमेशा इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लेती हैं। जान्हवी कपूर तो काफी समय से शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को डेट कर रही हैं। इस साल एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म भी कर दिया है। पहले उन्होंने कई हिंट्स दिए और बाद में उन्होंने सरेआम शिखर पहाड़िया संग प्यार का इजहार कर दिया। अब जान्हवी हर जगह बॉयफ्रैंड के साथ ही नजर आती हैं, चाहे फिर वो वेकेशन हों या फिर मंदिर।
खुशी कर रहीं बहन के फुट स्टेप्स फॉलो
लगता है खुशी कपूर भी अब बहन के रास्ते पर ही चल पड़ी हैं। काफी समय से उनकी लव लाइफ भी चर्चा में है। खुशी का नाम उनके को-स्टार वेदांग रैना (Vedang Raina) के साथ जोड़ा जा रहा है। हर जगह ये रूमर्ड लव बर्ड्स वैसे ही साथ दिखाई देते हैं जैसे जाह्नवी और शिखर। वहीं, अब तो खुशी ने एक और ऐसा काम कर दिया है जिसके बाद कहा जा सकता है कि वो अपनी बड़ी बहन के फुट स्टेप्स फॉलो कर रही हैं। अब खुशी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें देखने के बाद आपको उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्लियर हो जाएगा।
इंस्टाग्राम पर मिला खुशी और वेदांग के रिश्ते का सबूत
खुशी ने अब शायद गलती से अपना रिलेशनशिप इंस्टा ऑफिशियल कर दिया है। खुशी की एक गलती से उनकी और वेदांग रैना की चोरी पकड़ी गई है। दरअसल, कुछ समय पहले खुशी कपूर ने अपने इंस्टग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वो विदेश में एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। अपनी इन छुट्टियों की तस्वीरों में खुशी कुछ छिपाना भूल गईं और अब उनकी पोल खुल गई है। दरअसल, इन तस्वीरों पर जब आप गौर करेंगे तो आपको खुशी कपूर के हाथ में एक ब्रेसलेट दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें: Ajay Devgn का बेटा कर रहा है डेट? 14 साल के Yug को लेकर Singham ने किया शॉकिंग खुलासा
ब्रेसलेट ने खोली पोल
ये कोई आम ब्रेसलेट नहीं है बल्कि इसके ऊपर वेदांग रैना का नाम लिखा हुआ है। अब खुशी के ब्रेसलेट पर वेदांग का नाम ये चीख-चीखकर बता रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें, खुशी से पहले जान्हवी ने भी इसी तरह से शिखर संग रिलेशनशिप में होने का सबूत दिया था। जान्हवी एक इवेंट में शिखर के नाम का नेकलेस पहनकर पहुंच गई थीं। इसी दौरान सभी को कन्फर्म हो गया था कि वो शिखर को डेट कर रही हैं। वैसे ही अब खुशी और वेदांग का रिश्ता भी कंफर्म हो गया है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
9 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
11 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
13 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
14 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
15 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
16 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
16 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines