Ajay Devgn का बेटा कर रहा है डेट? 14 साल के Yug को लेकर Singham ने किया शॉकिंग खुलासा

Ajay Devgn Son: अजय देवगन ने अब अपने बेटे की लव लाइफ को लेकर बात की है। उनका 14 साल का बेटा क्या किसी को डेट कर रहा है? सिंघम से ये सवाल किया गया है।

Ajay Devgn Son

Ajay Devgn Son

Ajay Devgn Son: बॉलीवुड के ‘सिंघम’ यानी अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की कामयाबी का स्वाद चख रहे हैं। एक्टर की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और इसका जश्न मनाने की जगह अजय देवगन-रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कई शॉकिंग खुलासे करते हुए नजर आई।

अजय देवगन ने बेटे के साथ बताया कैसा है बॉन्ड

अजय देवगन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर तो खुलकर बात की ही है लेकिन उन्होंने अपने बेटे को लेकर भी दिलचस्प खुलासा कर दिया है। अजय देवगन अपने बेटे युग देवगन के बेहद क्लोज हैं। अक्सर इस बाप-बेटे की जोड़ी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। बेटे युग पर प्यार लुटाते हुए अजय देवगन की अलग ही इमेज देखने को मिलती है जो पर्दे से बिल्कुल हटकर लगती है।

क्या युग को डांटते हैं अजय देवगन?

ऐसे में अब अजय देवगन से उनके बेटे को लेकर कुछ बेहद दिलचस्प सवाल किए गए थे। इन सभी सवालों के एक्टर ने सच्चाई के साथ जवाब भी दिए हैं। पहले तो अजय देवगन ने रिवील किया कि उनका बेटा उनसे नहीं डरता। वो तभी पिता से डरता है जब वो गलती करता है। इसके बाद अजय से पूछा गया कि किया वो युग को डांटते हैं? तो अजय ने कहा, ‘थोड़ा बहुत तो डांटना ही पड़ता है लेकिन हम ज्यादा दोस्तों की तरह हैं।’ इसके बाद अजय से उनके बेटे की उम्र पूछी गई तो उन्होंने बताया कि युग करीब 14 साल का है।

क्या युग किसी को कर रहा है डेट?

इसके बाद अजय से पूछा गया कि अब युग की लाइफ में गर्लफ्रेंड का फेज शुरू होने वाला होगा? तो सिंघम ने हामी भरते हुए कहा, ‘हां वो होगा, वो डिस्कशन करता है मुझसे। हम एक-दूसरे के साथ काफी फ्री हैं।’ इसके बाद अजय से सवाल किया गया कि क्या युग किसी को डेट कर रहा है? तो उन्होंने हां या ना में जवाब नहीं दिया। अजय ने बस इतना कहा, ‘उसको उसकी लिमिटेशंस भी समझानी पड़ती है कि किस उम्र तक क्या लिमिटेशंस हैं और वो समझता है, तो ऐसा कोई डिबेट नहीं होता उस पर।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ