Khushali Kumar: अक्सर सिनेमाजगत में सबसे अमीर वही होता है, जिसने सफलता का स्वाद चखा हो, लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री भी है, जिन्हें कभी बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली, लेकिन फिर भी उनकी गिनती फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अमीर लोगों में होती है।
आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन-सी हसीना है, जिन्होंने कभी कोई हिट फिल्म नहीं दी, लेकिन फिर भी इंडस्ट्री के अमीरों में शामिल है।
यह भी पढ़ें- डाउन टू अर्थ… Salman Khan, एक तस्वीर ने फिर जीता फैंस का दिल, यूजर्स बोले- आप लेजेंड हो
इस एक्ट्रेस ने कभी नहीं दी कोई हिट फिल्म
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मॉडल से अभिनेत्री बनी खुशाली कुमार की, जो आज बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई सूत्रों के अनुसार
अभिनेत्री की कुल संपत्ति 50-85 करोड़ रुपये ($ 6-10 मिलियन) के बीच है। हालांकि यह उन्हें ए-ग्रेड अभिनेत्रियों की सूची में नहीं रखता (जिनमें से अधिकांश की कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये से अधिक है), फिर भी वह नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों में सबसे अमीर हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
खुशाली कुमार का अब तक का करियर
खुशाली कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में कुछ संगीत वीडियो में अभिनय के साथ की थी। साल 2019 में वह अपनी पहली फिल्म- जीना मुश्किल है यार नाम की फिल्म में नजर आई थी। अभिनेत्री के बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा उसी साल की गई थी, लेकिन बाद में कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई। खुशाली ने साल 2022 में थ्रिलर ‘धोखा’ के साथ शुरुआत की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 3 करोड़ रुपये कमाए।
खुशाली कुमार इतनी अमीर कैसे हैं?
खुशाली सबसे अमीर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में है, ये जानकर कोई भी हैरान हो सकता है। तो बता दें कि खुशाली दिवंगत गुलशन कुमार की बेटी हैं, जिन्होंने बेहद सफल टी-सीरीज की स्थापना की थी, जबकि उनके भाई भूषण कुमार सक्रिय रूप से कंपनी चलाते हैं। खुशाली को भी इसका एक अच्छा हिस्सा विरासत में मिला है, जो उनकी संपत्ति में योगदान देता है।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
11 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
13 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
16 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
18 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines