Khesari Lal Yadav Supports Pawan Singh: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में एक नया मोड़ सामने आया है। अब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के बाद एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने भी भाजपा से बगावत कर ली है। अब दोनों भोजपुरी एक्टर्स एक हो गए हैं। ऐसे में भाजपा के लिए इनकी एकता भारी पड़ सकती है। बता दें, पवन सिंह ने पहले BJP ज्वाइन की और फिर वो बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े हो गए। इतना ही नहीं पवन सिंह ने BJP के खिलाफ रोड शो भी किया।
BJP को पवन सिंह के बाद खेसारी से भी मिला झटका
ऐसे में एक्टर को भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। भाजपा से निष्काषित होने के बाद पवन सिंह चुनाव प्रचार में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। ऐसे में अब कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आ गया है। अब उनके सपोर्ट में उनके दोस्त और भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर फेस खेसारी लाल यादव भी उतर आए हैं। खेसारी का पवन सिंह को सपोर्ट करना भाजपा को भारी पड़ सकता है। साथ ही भाजपा उनके इस कदम से चौंक सकती है। दरअसल, अभी कुछ दिन पहले खेसारी वाल्मीकिनगर में बीजेपी प्रत्याशी के लिए लोगों से वोट अपील करते हुए नजर आए थे। वहीं अब एक्टर बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे पवन सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
खेसारी ने बताई पवन के चुनावी मैदान में उतरने की वजह
पवन सिंह के लिए खेसारी लाल यादव ने जनसभा की है और दोनों ने मिलकर काराकाट की जनता से खास बातचीत की। इस दौरान खेसारी लाल ने ये तक कह दिया है कि अगर राजनेता आम जनता के लिए विकास का काम करते तो एक्टर्स को चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरने की जरूरत ही नहीं पड़ती। बता दें, रोहतास जिले के बिक्रमगंज और नासरीगंज में इन दोनों भोजपुरी एक्टर्स ने हेलीकॉप्टर से उतरकर जनसभा में अपना रुतबा दिखा दिया। इन दोनों के लिए जनता की भारी भीड़ उमड़ गई और पुलिस ने ऐसे हालात को कड़ी मेहनत से कंट्रोल में रखा।
यह भी पढ़ें: क्या 22 साल की Avneet Kaur ने कर ली सगाई? तस्वीरों ने खड़े किए सवाल
दोस्त के लिए खेसारी ने मांगे वोट
हालांकि, फिर भी लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच ही गए। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए खेसारी लाल यादव ने बीजेपी को छोड़ अपने खास दोस्त पवन सिंह के लिए जमकर वोट अपील की। बता दें, 1 जून को बिहार के काराकाट में 7वें चरण का मतदान होना है। ऐसे में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने आशीर्वाद के रूप में जनता से वोट मांगे हैं। अब उनके इस कदम के बाद जनता का क्या फैसला आएगा वो देखना वाकई रोमांचक होगा।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines