क्या 22 साल की Avneet Kaur ने कर ली सगाई? तस्वीरों ने खड़े किए सवाल

Avneet Kaur Engagement: अवनीत कौर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने चोरी-छिपे सगाई कर ली है। उनकी इंगेजमेंट की अफवाह एक तस्वीर से उड़ी है। इस तस्वीर में ऐसा क्या है और एक्ट्रेस का इस पर क्या कहना है चलिए जानते हैं।

Avneet Kaur Engagement

Avneet Kaur Engagement

Avneet Kaur Engagement: पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) को लेकर एक बड़ी शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अवनीत न सिर्फ टीवी और बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया में भी एक बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं। आज बच्चा-बच्चा अवनीत कौर को जानता है क्योंकि एक्ट्रेस बेहद छोटी उम्र से काम कर रही हैं। वहीं, अब उनकी बोल्डनेस भी बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अदाकाराओं को टक्कर देती है। ऐसे में अवनीत के सोशल मीडिया पर सभी की नजरें टिकी रहती हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसके बाद फैंस के होश उड़ गए हैं।

विज्ञापन

अवनीत ने दिखाई सगाई की अंगूठी!  

अब अवनीत कौर की इंगेजमेंट की खबरें सामने आ रही हैं। अचानक 22 साल की अवनीत कौर की सगाई हो गई है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन अचानक अवनीत की सगाई की खबरें कहां से आ गईं अगर आप ये सोच रहे हैं तो इसका जवाब है एक्ट्रेस का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट। दरअसल, अब अवनीत ने कुछ देर पहले अपने अकाउंट से 3 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर ही सगाई के कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें, अब अवनीत कौर सरेआम रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की दो तस्वीरों में उनके लेफ्ट हैंड की रिंग फिंगर में एक खूबसूरत अंगूठी देखी जा सकती है।

विज्ञापन

किसके साथ हुआ अवनीत का मिलन?

एक्ट्रेस ने बड़े प्यार से इस खास रिंग को अब पूरी दुनिया के सामने फ्लॉन्ट किया है। वहीं, पहली फोटो में अवनीत कौर हाथों में बुके लेकर बेहद खुशी-खुशी पोज दे रही हैं। अब ये सब तस्वीरें देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे किसी ने अवनीत कौर को शादी के लिए प्रोपोज कर दिया है। वहीं, अब लोगों के इस शक को और भी गहरा करने के लिए अवनीत ने कैप्शन में सस्पेंस बना दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद फैंस को यकीन हो गया कि जल्द ही बड़ी गुड न्यूज मिलने वाली है। अवनीत ने कहा, ‘अच्छी चीजों में समय लगता है।’ हार्ट वाला इमोजी शेयर करते हुए अवनीत ने आगे कहा, ‘दुनिया को इस यूनियन के बारे में और आगे क्या होने वाला है इसके बारे में बताने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं।’

विज्ञापन

कौन है अवनीत का पार्टनर?

अब कैप्शन देखकर तो ऐसा ही लग रहा जैसे अवनीत कौर जल्द ही अपनी लव स्टोरी के बारे में सबको बाटने वाली हैं। साथ ही वो अपने पार्टनर का नाम भी रिवील कर सकती हैं। हालांकि, अब सच क्या है? क्या वो वाकई यहां अपने रिलेशनशिप की बात कर रही हैं? इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हो सकता है कि ये उनका कोई पब्लिसिटी स्टंट हो। या फिर ये भी हो सकता है यहां वो अंगूठी दिखाकर कुछ और कहना चाहती हों। लेकिन जो भी हो एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने फैंस के दिलों की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ