Khel Khel Mein, Fardeen Khan: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में मौजूद हैं। सभी फिल्मों में कमाई के लिए कांटे की टक्कर चल रही है। 15 अगस्त को फिल्म ‘खेल खेल में’ भी रिलीज हुई। दुनियाभर के सिनेमाघरों में जैसे ही इस फिल्म ने दस्तक दी, तो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से फिल्म के लिए बुरी खबर सामने आई। जी हां, यूएई में फिल्म के कुछ सीन्स को काट दिया गया है, जो ना सिर्फ फिल्म और मेकर्स बल्कि फैंस और दर्शकों के लिए भी मायूसी भरा है।
फरदीन खान के सीन हटाए गए
दरअसल, ‘हीरामंडी’ से अपने फिल्मी करियर में वापस कदम रखने वाले फरदीन खान के सीन को यूएई ने फिल्म ‘खेल खेल में’ से हटा दिया है। यूएई मीडिया रेगुलेटरी ऑफिस ने फिल्म ‘खेल खेल में’ से कुछ जरूरी सीन बटा दिए हैं। हालांकि यूएई के ऐसा करने से फिल्म डॉयरेक्टर मुदस्सर अजीज ने निराशा जाहिर की है। जी हां, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फिल्म खेल खेल में की सेंसरशिप पर निर्माता ने निराशा जताई है।
फिल्म की कहानी के मायने बदले
दरअसल, इस फिल्म में फरदीन खान के किरदार पर आधारित फिल्म का सबसे जरूरी क्लाइमेक्स सीन है, जिसे यूएई ने काट दिया है। इस सीन में फरदीन के किरदार की सेक्चुएलिटी के बारे में बताया गया है। हालांकि अब इसे हटा दिया गया है। हालांकि यूएई की इस सेंसरशिप ने इस फिल्म की कहानी को दर्शकों के लिए बहुत बदल-सा दिया है।
ऐसा करना निराशाजनक- फैन
इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस बारे में एक फैन का कहना है कि ऐसा करने से फरदीन के रोल की कहानी पूरी तरह से बदल गई है। फिल्म से इतना जरूरी हिस्सा मिटा देना बहुत निराशाजनक है। फैन ने कहा कि जब मैंने इस बारे में सुना तो मुझे बहुत बुरा लगा और इस तरह की सेंसरशिप फिल्म के जरूरी संदेश का पूरा अनुभव दर्शकों से छीन लेती है।
डायरेक्टर ने भी जताई मायूसी
इतना ही नहीं बल्कि इस बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि मैं एक फिल्म डारेक्टर हूं और किस तरह के रोल के बारे में लिखना है और उनके बारे में बात करके सही मुद्दा उठाना ही मेरा काम है, जो फिल्म ‘खेल खेल में’ भी मैंने किया है। भले ही यूएई ने फिल्म ने जरूरी सीन का हटा दिया है, लेकिन दुनियाभर से मिल रही तारीफ मेरे लिए बहुत है।
यह भी पढ़ें- राजेश रवानी कौन? जो ट्रक ड्राइवर से बने यूट्यूब स्टार, आनंद महिंद्रा भी कर चुके तारीफ
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
14 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
19 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
20 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines