Pragya Jaiswal on Dating Shubman Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘खेल-खेल में’ में अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने वालीं एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारत के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर बड़ी बात कही है। प्रज्ञा जायसवाल ने शुभमन गिल को डेट करने पर अपना रिएक्शन दिया है। क्या कुछ कहा है प्रज्ञा ने, चलिए आपको बताते हैं।
शुभमन को डेट करेंगी प्रज्ञा जायसवाल?
फिल्मी ग्यान के साथ इंटरव्यू में प्रज्ञा ने क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर दिलचस्प राय शेयर की और साथ ही उनके साथ डेट करने की इच्छा भी जताई। इस बयान के बाद प्रज्ञा के फैंस में हलचल मच गई है। जब उनसे क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेझिजक कहा, ‘अगर मौका मिले, तो मैं शुभमन गिल को डेट करना चाहूंगी। वो सच में बहुत क्यूट हैं। वो सिंगल भी हैं’। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी किस्मत में होगा तो वो क्रिकटर को डेट जरूर करेंगी।
‘हमारी जोड़ी बना दो यार’
इस दौरान जब एक फैन ने कहा कि प्रज्ञा और शुभमन गिल की जोड़ी बहुत क्यूट लगेगी, तो प्रज्ञा ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘हां, वो सच में बहुत क्यूट हैं। चलिए जैसा आप चाहें। जोड़ी बना दो यार। मुझे क्रिकेटरों से कोई दिक्कत नहीं है, वो अच्छे इंसान होते हैं।’ प्रज्ञा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और उनके फैंस इस जोड़ी को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।
प्रज्ञा ने अपने इंटरव्यू में ये भी साफ किया कि उन्हें क्रिकेटर्स के साथ कोई परहेज नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अगर किस्मत में यही लिखा है तो ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है। अगर इंसान अच्छा है, तो किसी भी फील्ड का होना कोई मायने नहीं रखता।’ प्रज्ञा ने इस बातचीत में अपनी स्पष्ट राय दी कि वे किसी क्रिकेटर को डेट करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते वो इंसान अच्छा हो।
शुभमन का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा
इससे पहले शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, टीवी एक्ट्रेस रिधिमा पंडित और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा चुका था। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए रिधिमा ने कहा था कि उनके नाम को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। वहीं सारा अली खान ने भी एक चैट शो के दौरान ये साफ किया था कि जिन सारा का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा था, वो दरअसल सचिन तेंदुलकर की बेटी थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट भागा अस्पताल, फैंस को हुई चिंता, क्या है मामला?
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
2 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
4 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
4 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
5 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines