Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट भागा अस्पताल, फैंस को हुई चिंता, क्या है मामला?

Anurag Dobhal Rushes To Hospital: ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोबाल अचानक लखनऊ अस्पताल पहुंचे। जानिए क्या है पूरा मामला!

Anurag Dobhal

Anurag Dobhal

Anurag Dobhal Rushes To Hospital: ‘बिग बॉस 17′ के कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल इन दिनों एक घटना को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। अनुराग की सोशल मीडिया पर अब जमकर तारीफ भी हो रही है। दरअसल यूट्यूब से लोकप्रियता हासिल करने वाले अनुराग ने हाल ही में लखनऊ में एक ऐसे फैन की मदद की, जिसकी मां गंभीर रूप से बीमार थी। इस घटना को लेकर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जो इन दिनों वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मदद की अपील

अनुराग डोभाल के सोशल मीडिया फॉलोवर्स की संख्या करोड़ों में है। हाल ही में एक युवक ने अपनी बीमार मां के इलाज के लिए मदद की अपील की थी। युवक की मां कई दिनों से बीमार थी और वो आर्थिक मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा था। युवक का ये मैसेज जब अनुराग तक पहुंचा तो उन्होंने बिना देर किए मदद का हाथ बढ़ाने का फैसला लिया। अनुराग एक इवेंट के लिए लखनऊ पहुंचे थे, जिसके बाद वो उस फैन की मां का हाल-चाल लेने के लिए और उनकी मदद करने के लिए लखनऊ के अस्पताल में पहुंच गए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

लखनऊ पहुंचे अनुराग ने की मदद

अनुराग डोभाल उस समय लखनऊ में एक इवेंट के लिए मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने उस युवक की रिक्वेस्ट देखी, उन्होंने तुरंत अस्पताल जाने का फैसला लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुराग अस्पताल पहुंचकर युवक को नकद पैसे भी देते हैं, ताकि वो अपनी मां का इलाज करा सके। इसके साथ ही अनुराग ने अपने सोशल मीडिया पर उस युवक का UPI QR कोड भी शेयर किया, ताकि उनके फॉलोवर्स भी इस नेक काम में मदद कर सकें। अनुराग की इस मदद से न सिर्फ उस युवक को बड़ी राहत मिली बल्कि उनके फैंस भी उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘बिग बॉस 17’ में हुआ विवाद

‘बिग बॉस 17’ में अनुराग का सफर काफी विवादों से भरा रहा। शो में उनके और साथी कंटेस्टेंट मु्नव्वर फारूकी के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। हालांकि शो से बाहर निकलने के बाद अनुराग अपने काम में बिजी हो गए। उन्होंने अपनी यूट्यूब चैनल पर एक लंबा व्लॉग भी जारी किया, जिसमें उन्होंने बिग बॉस के घर में अपने अनुभवों और संघर्षों के बारे में बताया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ