Shubman Gill के साथ जुड़ा एक और एक्ट्रेस का नाम, बोलीं- वो सिंगल हैं

Pragya Jaiswal on Dating Shubman Gill: अनन्या पांडे और रिधिमा पंडित के बाद अब एक और एक्ट्रेस भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल पर फिदा हो गई हैं।

Pragya Jaiswal

Pragya Jaiswal

विज्ञापन

Pragya Jaiswal on Dating Shubman Gill: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘खेल-खेल में’ में अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने वालीं एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारत के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर बड़ी बात कही है। प्रज्ञा जायसवाल ने शुभमन गिल को डेट करने पर अपना रिएक्शन दिया है। क्या कुछ कहा है प्रज्ञा ने, चलिए आपको बताते हैं।

शुभमन को डेट करेंगी प्रज्ञा जायसवाल?

फिल्मी ग्यान के साथ इंटरव्यू में प्रज्ञा ने क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर दिलचस्प राय शेयर की और साथ ही उनके साथ डेट करने की इच्छा भी जताई। इस बयान के बाद प्रज्ञा के फैंस में हलचल मच गई है। जब उनसे क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेझिजक कहा, ‘अगर मौका मिले, तो मैं शुभमन गिल को डेट करना चाहूंगी। वो सच में बहुत क्यूट हैं। वो सिंगल भी हैं’। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी किस्मत में होगा तो वो क्रिकटर को डेट जरूर करेंगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

‘हमारी जोड़ी बना दो यार’

इस दौरान जब एक फैन ने कहा कि प्रज्ञा और शुभमन गिल की जोड़ी बहुत क्यूट लगेगी, तो प्रज्ञा ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘हां, वो सच में बहुत क्यूट हैं। चलिए जैसा आप चाहें। जोड़ी बना दो यार। मुझे क्रिकेटरों से कोई दिक्कत नहीं है, वो अच्छे इंसान होते हैं।’ प्रज्ञा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और उनके फैंस इस जोड़ी को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे।

प्रज्ञा ने अपने इंटरव्यू में ये भी साफ किया कि उन्हें क्रिकेटर्स के साथ कोई परहेज नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अगर किस्मत में यही लिखा है तो ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है। अगर इंसान अच्छा है, तो किसी भी फील्ड का होना कोई मायने नहीं रखता।’ प्रज्ञा ने इस बातचीत में अपनी स्पष्ट राय दी कि वे किसी क्रिकेटर को डेट करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते वो इंसान अच्छा हो।

विज्ञापन

शुभमन का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा

इससे पहले शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, टीवी एक्ट्रेस रिधिमा पंडित और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा चुका था। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए रिधिमा ने कहा था कि उनके नाम को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। वहीं सारा अली खान ने भी एक चैट शो के दौरान ये साफ किया था कि जिन सारा का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा था, वो दरअसल सचिन तेंदुलकर की बेटी थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ