Khatron Ke Khiladi 15 Winner: टीवी का सबसे चर्चित और रोमांचक स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को अपना नया चैंपियन मिल गया है. एक्टर अविनाश मिश्रा ने फाइनल मुकाबले में अपने जबरदस्त हौसले और फुर्ती से बाजी मारते हुए सीजन 15 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. उन्होंने फिनाले की रेस में मजबूत दावेदार माने जा रहे ऋत्विक धनजानी और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी को पीछे छोड़ दिया.
रोहित शेट्टी की मेजबानी में हुए इस ग्रैंड फिनाले में अविनाश को विजेता घोषित किया गया. चमचमाती ट्रॉफी के अलावा उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, एक ब्रैंड न्यू कार और एक यूरोप ट्रिप इनाम के रूप में मिली है. वहीं, ऋत्विक धनजानी पहले रनर-अप और ओरी दूसरे रनर-अप रहे.
यह भी पढ़ें : Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
केप टाउन में हुआ खतरनाक स्टंट्स का मुकाबला
साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूट हुआ यह सीजन कई मायनों में खास रहा. इस बार शो में ‘चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स’ का फॉर्मेट रखा गया था, जहां पुराने महारथियों का सामना नए खिलाड़ियों से हुआ. ऊंचाई, पानी और भारी मशीनों से जुड़े खौफनाक स्टंट्स के बीच अविनाश ने पूरे सीजन बिना कोई टास्क छोड़े शानदार प्रदर्शन किया. पानी के अंदर हुए एक अहम स्टंट में करण वाही को मात देकर वह सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने थे.
जीत पर क्या बोले अविनाश?
जीत के बाद अविनाश मिश्रा ने कहा कि वह शो में खुद को साबित करने के मकसद से आए थे, लेकिन पूरे सफर के दौरान उन्होंने खुद पर भरोसा करना सीखा. अविनाश के मुताबिक, यह जीत उनके लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि खुद पर अटूट विश्वास की पहचान है.
यह भी पढ़ें : गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’? एक्टर ने अब बताई वॉलंटरी एग्जिट लेने की असली वजह
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines