क्या खतरों के खिलाड़ी 15 में स्टंट करेंगी टीवी की दो बहुएं? एक हसीना तो पर्दे पर नागिन भी बन चुकी

कलर्स टीवी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अब जिन दो कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ रहा है, वो टीवी की बहुएं रह चुकी हैं। दोनों में से एक तो पर्दे पर नागिन के अवतार में भी नजर आ चुकी है।

khatron ke khiladi 15 date and time revealed rohit shetty show tentative list here

Khatron Ke Khiladi 15 File Photo

विज्ञापन

रोहित शेट्टी का मच अवेटेड स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जल्द ही ऑन एयर हो जाएगा। जैसे-जैसे शो के लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस शो में हिस्सा  लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने लगे हैं। इस बार टीवी इंडस्ट्री की दो लोकप्रिय अदाकाराओं को शो में शामिल होने का ऑफर मिला है, जिससे उनके फैंस में खासी एक्साइटमेंट देखी जा रही है।

टीवी की दो हसीनाओं को मिला ऑफर

सूत्रों के मुताबिक इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में टीवी की दो मशहूर अभिनेत्रियों सुरभि ज्योति और एरिका फर्नांडिस को मेकर्स ने अप्रोच किया है। दोनों हसीनाएं लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं और अगर वो इस शो में नजर आती हैं, तो ये उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

सुरभि ज्योति की छोटे पर्दे पर वापसी?

‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ जैसे सुपरहिट शोज में सुरभि ज्योति ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। वो पिछले कुछ समय से टीवी से गायब हैं। शादी के बाद से उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली थी। अब खबर है कि मेकर्स ने उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने का ऑफर दिया है। अगर सुरभि इस ऑफर को स्वीकार करती हैं, तो ये उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी।

तीन साल बाद एरिका करेंगी वापसी?

‘कसौटी जिन्दगी की 2’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शोज में काम कर चुकी टीवी की एक और चर्चित अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस भी तीन साल से टीवी स्क्रीन से गायब हैं। उनके फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब खबर है कि एरिका को भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर दिया गया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Erica J Fernandes (@iam_ejf)

इन सितारों को भी मिला ऑफर

मेकर्स इस बार शो को और भी रोमांचक बनाने के लिए कई और चर्चित सेलेब्रिटीज को अप्रोच कर रहे हैं। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, अंकित गुप्ता, मल्लिका शेरावत, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ओरी, एल्विश यादव और रजत दलाल को भी इस एडवेंचर बेस्ड शो में हिस्सा लेने का ऑफर दिया गया है। हालांकि, अब तक किसी भी सितारे ने ऑफिशियली हिस्सा लेने की बात की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

खिलाड़ियों का खतरों से सामना

‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने जबरदस्त स्टंट और डरावने चैलेंजेस के लिए जाना जाता है। हर साल इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को बेहद मुश्किल और खतरनाक स्टंट करने होते हैं। यही कारण है कि इस शो में सिर्फ वही कंटेस्टेंट्स टिक पाते हैं, जो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। अब देखना ये होगा कि सुरभि ज्योति और एरिका फर्नांडिस इस चुनौती को स्वीकार करती हैं या नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ