Khatron Ke Khiladi 15 Update: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां टीवी सेलेब्स को अप्रोच किए जाने की खबरें आ रही हैं। दूसरी ओर फैंस कन्फ्यूज हैं कि ये शो इस साल टीवी पर आएगा या नहीं? जाहिर है कि पिछले दिनों खबर आई थी कि प्रोडक्शन हाउस और चैनल के बीच क्रिएटिव मतभेदों के चलते प्रोड्यूसर बनिजय एशिया ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। इस वजह से ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पर संकट के बादल छा गए हैं। इस बीच नया अपडेट आ रहा है कि रोहित शेट्टी का शो कलर्स की बजाए दूसरे चैनल पर दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट अपडेट क्या है?
नए चैनल पर हो सकता है टेलीकास्ट
जूम टीवी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, रोहित शेट्टी का स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ कलर्स की बजाए अब सोनी टीवी पर दस्तक दे सकता है। बनिजय एशिया और कलर्स चैनल के बीच मतभेदों के बाद बनिजय ने चैनल से किनारा कर लिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद राेहित शेट्टी को अपने शो के लिए एक नया चैनल मिल जाए जो सोनी टीवी हो सकता है। सूत्र ने ये जानकारी भी दी है कि सोनी टीवी के साथ मेकर्स की बात चल रही है।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut की ‘इमरजेंसी’ फिर क्यों फंसी विवाद में? नेटफ्लिक्स को भेजा कानूनी नोटिस
सोनी के साथ रहा पुराना नाता
बता दें कि जहां ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किए जाने की चर्चा हो रही है, तो आपको बता दें कि इस शो का सोनी के साथ पुराना कनेक्शन रह चुका है। दरअसल, साल 2008 में इस शो को फियर फैक्टर के रूप में सोनी टीवी पर ही लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसे खतरों के खिलाड़ी के रूप में कलर्स चैनल को बेच दिया गया था। खैर क्या वापस रोहित शेट्टी का शो सोनी टीवी पर दस्तक देगा इस बारे में फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बिग बॉस पर भी अपडेट
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के अलावा सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं। इस बीच फैन पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ ने जानकारी दी है कि ‘बिग बॉस 19’ भी कलर्स टीवी के बजाए सोनी टीवी पर दस्तक दे सकता है।
संबंधित खबरें
418 Hindi Trailer: 'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट
27 mins ago'मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…', रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 hr agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
2 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
2 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
3 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
3 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
4 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
14 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
18 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines