Khatron Ke Khiladi 14: टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के एक चीज बहुत कॉमन है। इनमें कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे आते हैं, जो पहले ही दोनों में से किसी एक शो का हिस्सा बन चुके हैं। बात करें सना मकबूल की तो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर बनने से पहले वो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में दिख चुकी हैं। वहीं शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे और निमृत कौर आहलूवालिया ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट्स हैं, जो इस वक्त खतरों से खेलते हुए दिख रहे हैं। खैर ये तो बात कंटेस्टेंट की हो गई लेकिन लगता है कि अब रोहित शेट्टी का शो बिग बॉस के घर में तब्दील हो गया है। शुरुआत से शो में खिलाड़ियों को लड़ते-झगड़ते देखा जा रहा है। हालिया शालीन और निमृत को झगड़ते देखा गया जिसका वीडियो सामने आया है।
फिर कंट्रोवर्सी में फंस शो
जाहिर है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ का पहला एपिसोड ही कंट्रोवर्सी में फंस गया था, जब ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट रहे मॉडल आसिम रियाज और एक्टर अभिषेक कुमार का आपस में झगड़ा हो गया था। शो के दौरान आसिम ने होस्ट रोहित शेट्टी की डिसरिस्पेक्ट की थी और अकड़ दिखाते हुए काफी बदतमीजी की थी। इस के उन्हें मेकर्स ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें शालीन भनोट और निमृत कौर आहलूवालिया को झगड़ते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें: Natasa ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, Jasmin-Hardik के डेटिंग रूमर्स के बीच ‘दर्द’ में दिखीं एक्ट्रेस
इन दो खिलाड़ियों में झगड़ा
दरअसल, आज रात आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि इविक्ट हो चुकीं शिल्पा शिंदे और कृष्णा श्रॉफ शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर फिर शामिल हो गई हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी ने सभी खिलाड़ियों को दो टीमों में बांट दिया। दोनों टीम का कैप्टन निमृत कौर आहलूवालिया और सुमोना चक्रवर्ती को बनाया गया। प्रोमो के मुताबिक, निमृत की टीम में शालीन रहते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रिक स्टंट के लिए चुना जाता है, जिसपर वो नाराज हो जाते हैं। वो निमृत के लिए कहते हैं कि ‘ये अब तक की सबसे खराब कैप्टन है। इसने बिग बॉस में भी यही कहा था।’
झगड़े का वीडियो वायरल
शालीन भनोट की ये बात रिकॉर्ड हो जाती है, जिसे होस्ट रोहित शेट्टी सभी खिलाड़ियों को सुनाते हैं। शालीन की बात सुनकर निमृत का पारा चढ़ जाता है और वो कहती हैं कि ‘ये अपमानजनक है। अगर कोई स्टंट हारता है तो कुछ नहीं किया जा सकता।’ वहीं शालीन भी पलटवार करते हुए कहते हैं कि ‘बिना मर्जी उन्हें इलेक्ट्रिक स्टंट में डालना और नेशनल टीवी मजाक उड़ाना सही नही है।’ वो रोहित शेट्टी से कहते हैं कि ‘मैं इस शो से तंग आ चुका हूं।’
कुल मिलाकर कहा जाए तो रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ अब जंग का अखाड़ा बन चुका है, जहां आए दिन खिलाड़ियों के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अब देखनादिलचस्प होगा कि शालीन भनोट और निमृत कौर आहलूवालिया के इस झगड़े पर रोहित शेट्टी क्या रिएक्शन देते हैं?
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 mins agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
4 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
8 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
9 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
11 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
21 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines