Natasa ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, Jasmin-Hardik के डेटिंग रूमर्स के बीच 'दर्द' में दिखीं एक्ट्रेस

Natasa Stankovic Cryptic Post: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। जहां क्रिकेटर जैस्मीन वालिया संग डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं, वहीं नताशा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic.

विज्ञापन

Natasa Stankovic Cryptic Post: एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक पति हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौट चुकी हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो फैंस का ध्यान खींच रही है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस का दर्द साफ झलक रहा है, जिसे देखकर फैंस का दिल भी पसीज गया है। बता दें कि नताशा का यह पोस्ट उस वक्त आया है, जब हार्दिक पांड्या और ब्रिटिश मॉडल जैस्मीन वालिया के अफेयर की चर्चा गॉसिप गलियारों में छाई हुई है। दावा किया जा रहा है कि दोनों गुपचुप डेट कर रहे हैं और इस वक्त ग्रीस में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं नताशा सिंगल मदर के तौर पर अपने बेटे की अकेले परवरिश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या पोस्ट शेयर की है?

नताशा का पोस्ट में छलका दर्द

नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, ‘हम ही हैं, जो यह सोचकर चीजों को जल्द ही अंजाम देना शुरू कर देते हैं कि हमारे पास वक्त नहीं है। अगर नहीं किया तो हम चीजों को मिस कर देंगे। लेकिन इस जल्दबाजी में हम सिर्फ एक चीज मिस कर सकते हैं, वह है भगवान का आशीर्वाद। इसलिए धीरें चलें और भगवान का साथ हमेशा लेते रहें।’ इस पोस्ट में नताशा ने साफ तो नहीं किया कि उनका इशारा आखिरी किसी ओर है लेकिन उनका दर्द साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Natasa cyptic Post Amid Hardik- Jasmin Affair

किसे ताना मार रही हैं एक्ट्रेस?

दरअसल, नताशा स्टेनकोविक का यह पोस्ट उस वक्त सोशल मीडिया पर आया जब हार्दिक पांड्या ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि शायद नताशा अपनी पोस्ट के जरिए हार्दिक पांड्या को ताना मार रही हैं। जाहिर है कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने पिछले महीने ही अपने अलगाव की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। दोनों ने कहा था कि वो चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे रिएक्ट

उधर, नताशा स्टेनकोविक के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं और उनसे माफी भी मांग रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआत में लोगों को लग रहा था कि नताशा ने हार्दिक को धोखा दिया है। हालांकि अब माना जा रहा है कि हार्दिक की जिंदगी में कोई और है, जिसकी वजह से उन्होंने नताशा से रिश्ता तोड़ दिया है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘आप हार्दिक की जिंदगी में अब दोबारा नहीं जाना।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप टेंशन मत लो हम आपके साथ हैं।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस को सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ