Samarth Jurel की जगह ये एक्ट्रेस बनेगी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा? Abhishek Kumar ने किया खुलासा!

Khatron Ke Khiladi 14: ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को लेकर पिछले काफी समय से कई अपडेट्स आ रहे थे। अब मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील कर दिए हैं। हालांकि इनमें समर्थ जुरेल का नाम शामिल नहीं है। इस बीच खबर है कि शो में समर्थ की जगह ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट रह चुकी फेमस एक्ट्रेस ले रही है।

Samarth Jurel

Khatron Ke Khiladi 14 Contestants List Out.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हो चुके हैं। शो में ‘बिग बॉस 17’ के फर्स्ट रनर अप अभिषेक कुमार भी अपने डर से सामना करने शो में आ रहे हैं। हालांकि सुनने में आया था कि समर्थ जुरेल यानी चिंटू भी शो का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन आखिरी वक्त में उन्हें शो को छोड़ना पड़ा। बीती रात जैसे ही खतरों के खिलाड़ी 14 के सभी कंटेस्टेंट्स का वीडियो सामने आया तो उसमें समर्थ जुरेल को न देखकर फैंस भी शॉक्ड रह गए। इस बीच मेकर्स भी सोच में पड़ गए हैं कि समर्थ की जगह वो किस कंटेस्टेंट को शो में लेकर आएं? ऐसे में बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रहीं मन्नारा चोपड़ा का नाम सामने आ रहा है।

अभिषेक कुमार ने किया रिएक्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समर्थ जुरेल के शो से बाहर होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि मन्नारा चोपड़ा शो का हिस्सा बन सकती हैं। खबर ये भी है कि मेकर्स ने एक्ट्रेस से शो के लिए संपर्क किया है। दरअसल, टेली टॉक के साथ एक इंटरव्यू में अभिषेक कुमार से जब पूछा गया कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में समर्थ जुरेल के बाहर होने के बाद क्या शो में मन्नारा चोपड़ा की एंट्री होगी? इस पर एक्टर ने कहा कि अगर ऐसा होता है ये काफी अच्छा होगा।

Advertisment

मन्नारा पर अभिषेक ने दिया हिंट

अभिषेक कुमार ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, ‘अगर मन्नारा चोपड़ा खतरों के खिलाड़ी में आती हैं, तो ये अच्छा होगा। शो में बहुत सारे एक्सप्रेशन देखने को मिलेंगे।’ उन्होंने मन्नारा के लिए कुछ कंफर्म तो नहीं किया लेकिन हिंट जरूर दिया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो शो का हिस्सा बन सकती हैं। जाहिर है कि ‘बिग बॉस 17’ में मन्नारा चोपड़ा के कई इमोशंस देखने को मिले थे। उनके एक्सप्रेशन के क्या ही कहने थे? पूरे शो के दौरान मन्नारा चोपड़ा के एक्सप्रेशन ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी थी।

विज्ञापन

क्यों समर्थ जुरेल हुए शो से बाहर?

उधर, ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से समर्थ जुरेल के बाहर होने की वजह भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समर्थ के पैर में चोट लग गई है, जिसकी वजह से उन्होंने आखिरी समय पर शो से बाहर होना पड़ा। कहा जा रहा है कि शो में आने के लिए समर्थ फिजिकली फिट नहीं हैं। समर्थ के बाहर होने की खबर जब अभिषेक को लगी तो उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत आश्चर्य हो रहा है कि समर्थ को शो से बाहर होना पड़ा। मैंने सोचा था कि वो शो में आएगा तो हमारे बीच मुकाबला होगा।’

विज्ञापन

ये कंटेस्टेंट्स बने शो का हिस्सा

गौरतलब है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। शो में इस बार अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, गश्मीर महाजनी, आशीष मेहरोत्रा, शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा और असीम रियाज शामिल होंगे। बीती रात शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी स्टार्स पहुंचे थे। हालांकि आसिम रियाज इस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ