Bigg Boss 19 Update: सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से शो का LOGO वीडियो ऑफिशियली आउट हुआ है, इसने लोगों की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। आए दिन शो को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इसके अलावा कंटेस्टेंट्स के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच नया अपडेट है कि खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ चुकीं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस नियति फतनानी सलमान खान के रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दे सकती हैं। रूमर्स पर उन्होंने खुद रिएक्शन दिया है।
बिग बॉस 19 में नजर आएंगी नियति फतनानी?
एक्ट्रेस नियति फतनानी को उनके सुपरनैचुरल शो ‘नजर’ के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्हें ‘ये मोह मोह के धागे’, ‘अनकही दास्तां’ और ‘डियर इश्क’ जैसे शोज में देखा जा चुका है। पिछले काफी वक्त से चर्चा है कि वह सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकती हैं। मेकर्स ने उन्हें इस सीजन के लिए अप्रोच किया है। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नियति ने अब खुद ही इन रूमर्स से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने कहा, ‘हां, मुझे हर साल ऑफर मिलते हैं। मैंने एक बात सीखी है कि कभी ना नहीं कहना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री ले सकती है TV की ये हसीना, रूमर्ड Ex बॉयफ्रेंड हुआ कंफर्म!
एक्ट्रेस ने रूमर्स पर दिया हिंट
नियति ने आगे कहा, ‘आपको नहीं पता होता है कि कब सही मौका आएगा और आप हां कहने के लिए राजी हो जाएंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं खतरों के खिलाड़ी करूंगी। पिछले सीजन में मुझे फील हुआ कि मैं मेंटली प्रिपेयर्ड हूं इसलिए मैंने कोशिश की, इसलिए कौन जाने?’ नियति ने साफ तौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी गोलमोल बातों ने काफी हद तक हिंट दे दिया है कि वह बिग बॉस 19 में नजर आ सकती हैं।
बिग बॉस 19 पर क्या है अपडेट?
बिग बॉस 19 को लेकर काफी वक्त से कई सारे अपडेट्स आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार ये शो 5 महीने तक दर्शकों को एंटरटेन करेगा। शो में दो थीम होगी जिसमें पहली थीम ‘रिबाइंड’ और दूसरी थीम ‘पॉलिटिकल’ होगी। सलमान खान के अलावा दो होस्ट और हो सकते हैं, जो अनिल कपूर, फराह खान या रोहित शेट्टी में से होंगे। इसके अलावा बिग बॉस 19 का प्रोमो शूट हो चुका है। शो अगले महीने 30 अगस्त से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे सकता है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
37 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
3 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
4 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
5 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
6 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
7 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines