Bigg Boss 19 में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री ले सकती है TV की ये हसीना, रूमर्ड Ex बॉयफ्रेंड हुआ कंफर्म!

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के लिए कई सेलेब्स को लगातार अप्रोच किया जा रहा है। इस बीच वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लेकर अपडेट आया है।

Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट। image credit- social media

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर मेकर्स की तैयारियां लगभग पूरी होने को हैं। हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो शूट कर लिया गया है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा शो की थीम और कंटेस्टेंट्स के नामों पर भी अपडेट आ चुका है। इस बीच वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बिग बॉस 19 में जन्नत जुबैर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर हिस्सा ले सकती हैं।

मेकर्स ने फिर की जन्नत से बात

बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, जन्नत जुबैर और मिस्टर फैसु दोनों ही बिग बॉस 19 में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्टर फैसु सलमान खान के शो में कंफर्म कंटेस्टेंट हो सकते हैं। वहीं उनकी रूमर्ड एक्स गर्लफ्रेंड जन्नत जुबैर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में शामिल हो सकती हैं। पहले एक्ट्रेस ने शो को रिजेक्ट कर दिया था लेकिन मेकर्स के साथ उनकी फिर से बातचीत हुई है। वह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकती हैं।

मिस्टर फैसु होंगे कंफर्म कंटेस्टेंट?

रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि जन्नत जुबैर बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर तभी एंट्री ले सकती हैं, जब मिस्टर फैसु शो का हिस्सा बनेंगे। मिस्टर फैसु लगभग शो के कंफर्म कंटेस्टेंट हैं लेकिन 100% श्योरिटी अभी नहीं है। बता दें कि हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनका कहना था कि उनकी मां नहीं चाहती हैं कि वह बिग बॉस जैसे शो में जाएं।

ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर

बिग बाॅस 19 के लिए फिलहाल कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। जिन सेलेब्स को कंफर्म माना जा रहा है, उनमें श्रीराम चंद्रा, भाविका शर्मा, अपूर्वा मुखीजा, धनश्री वर्मा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा बिग बॉस 19 में इस बार दो थीम होंगी। पहली थीम रिबांइड और दूसरी पॉलिटिकल होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ