Abhishek Kumar on being Single: रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ इन दिनों जंग का मैदान बना हुआ है। एक के बाद एक लड़ाई-झगड़े शो में देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अभिषेक कुमार और आसिम रियाज के बीच घमासान देखने को मिला जहां आसिम रियाज शो के होस्ट रोहित शेट्टी से बदतमीजी करके शो से बाहर हो गए। इसके बाद अभिषेक कुमार की फाइट निमृत कौर अहलूवालिया के साथ भी देखने को मिलने वाली है जहां दर्शकों को अब खतरों के खिलाड़ी कम और बिग बॉस का शो ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहीं अब शो के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं।
अभिषेक का कृष्णा श्रॉफ के साथ जुड़ा नाम
जहां प्रोफेशलनी शो के कंस्टेस्टेंट अभिषेक कुमार काफी अच्छा कर रहे हैं वहीं पर्सनली अपने किसी ना किसी बयान को लेकर वो सुर्खियों में आ जाते हैं। शो पर अभिषेक का नाम टाइगर श्रॉफ की बहन के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग को शो में बखूबी दिखाया गया है, हालांकि दोनों अच्छे दोस्त हैं। अब इसी पर अभिषेक का रिएक्शन आ गया है। सिंगल होने पर अभिषेक कुमार का दर्द एक बार फिर छलक गया है। जी हां पिछले काफी वक्त से अपने रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अभिषेक ने अब एक बार फिर अपने एक ट्वीट से फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर अभिषेक प्यार में इतने अनलकी कैसे रह जाते हैं।
अभिषेक ने सिंगल होने पर किया ट्वीट
अभिषेक कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सिंगल रह के भी कैसे नाम जुड़ सकता है, यही कारण है क्या मेरे सिंगल होने का। अभिषेक ने इस ट्वीट के साथ सैड होने वाला इमोजी भी बनाया है। अभिषेक की जिंदगी में किसी प्यार के ना होने की वजह से अब वो काफी परेशान हो गए हैं। वो पिछले काफी समय से सिंगल ही हैं लेकिन अब वो अपनी जिंदगी में किसी पार्टनर को चाहते हैं।
अभिषेक का खानजादी के साथ भी जुड़ा नाम
अभिषेक कुमार का बिग बॉस 17 में शो की दूसरी कंटेस्टेंट खानजादी के साथ भी नाम जुड़ा था। दोनों एक दूसरे के साथ खूब फलर्ट कर रहे थे। दोनों के नाम का एक हैशटैग भी बन गया था जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हुआ था। हालांकि शो खत्म हुआ तो अभिषेक ने खानजादी को भी अपना दोस्त ही बताया। इसके बाद दोनों की एक-दो बार मुलाकात भी हुई जहां दोनों ने ही रिलेशनशिप की बात से साफ इनकार किया।
बिग बॉस 17 में हुए थे अभिषेक-ईशा के प्यार के चर्चे
आपको बता दें अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय शो ‘उडारियां’ में एक साथ काम किया करते थे जहां दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे लेकिन इसके बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़े होने लगे जिसके बाद दोनों के रिश्ते का बहुत बेरहमी से खात्मा हुआ। ईशा ने अभिषेक के ऊपर मारपीट करने के आरोप लगाया वहीं अभिषेक ने ईशा को लेकर कहा कि वो दूसरे लड़कों के साथ बात करते हुए पकड़ी गई हैं।
दोनों का रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों एक बार फिर बिग बॉस 17 में मिले जहां ईशा के लिए अभिषेक का प्यार साफ तौर पर देखने को मिला। अभिषेक ईशा से कभी मूव ऑन ही नहीं कर पाए थे जबकि ईशा अभिषेक के बाद समर्थ जुरेल को डेट करने लगी थीं।
यह भी पढ़ें: Anupamaa के Anuj रियल लाइफ में बन रहे पिता? वाइफ आकांक्षा चमोला ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
4 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
6 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
9 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
10 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
11 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
11 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
12 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
12 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
13 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines