Bigg Boss 16 फेम Archana Gautam को कांग्रेस से निकाला, 'खतरों के खिलाड़ी' में दिखाया था गजब का एक्शन

Archana Gautam Expelled From Congress

Archana Gautam Expelled From Congress

Archana Gautam Expelled From Congress: हस्तिनापुर से कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी रहीं और ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) फेम अर्चना गौतम (Archana Gautam) का कांग्रेस पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को 6 महीने के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, जिसके बाद उनके खिलाफ अब कार्यवाई की मांग भी उट रही हैं। रिपॉर्ट की माने तो मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को अर्चना गौतम और उनके पिता पर कई आरोप लगाए और साथ ही गोनों केखिलाफ कई SSP Meerut से कार्रवाई करने के मांग की गई।

विज्ञापन

कार्रवाई की मांग करते हुए मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एसएसपी मेरठ को पत्र भी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अर्चना के खिलाफ 5 महीने पहले निष्कासन संबंधी पत्र जारी किया गया था, जिसका उनकी तरह से कोई जवाब नहीं दिया गया था। वहीं हाल में शुक्रवार को अर्चना अपने पिता के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से मिलने पहुंची थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पार्टी के लोगों के साथ Archana Gautam की झड़प

इसी बीच अर्चना और उनके पिता के साथ पार्टी से जुड़ो लोगों को वहां उन्होंने पार्टी से जुड़े लोगों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी झड़प भी हुई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद अचर्ना ने अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। हालांकि, पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प के बाद उनको निष्कासन की प्रक्रिया को तेज किया गया। साथ ही पार्टी की ओर से अर्चना गौतम पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

https://www.instagram.com/p/CpHCRebI6JU/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

Archana Gautam पर Congress ने लगाए आरोप

बताया जा रहा है कि अर्चना पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि ‘हस्तिनापुर से चुनावों के दौरान अर्चना गौतम ने गाड़ियों का किराया नहीं भरा और जब पार्टी के नेताओं उनसे किराया भरने को कहा तो वो हंगामा करने लगी और उनके खिालफ एससीएसटी में रिपोर्ट दर्ज कराने की भी धमकी दी।

इतना ही नहीं पार्टी की ओर से अर्चना के पिता पर भी आरोप लगाए हैं कि दोनों कांग्रेस के जिला कार्यालय से जबरन सामान ले जाया करते थे। साथ ही उनका कहना है कि ‘अर्चना पब्लिसिटी पाने के लिए विवादित बयानबाजी करती हैं और बड़े नेताओं पर झूठे आरोप लगाती हैं’।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CxiuYlFB0ke/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

Archana Gautam के वर्कफ्रंट की बात

वहीं अगर अर्चना गौतम के के काम की बात करें तो, सलमान खान (Salman Khan) के फेमस शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) से अपनी पहचान बनाने वाली अर्चना गौतम (Archana Gautam) टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ (Khatron Ke Khiladi 13) में भी नजर आईं। जहां उन्होंने अपने गजब के एक्शन से सभी को चौंकाया। इसके अलावा वो एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ