Khatron Ke Khiladi 12: छोटे पर्दे का फेमस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) हर तरफ छाया हुआ है। हाल ही में इस शो का फाइनल एपिसोड सामने आया है। इसके साथ ही शो के 12 वें सीजन के विनर (Khatron Ke Khiladi 12 Winner)का भी नाम सामने आया है। सबको पीछे छोड़ते हुए हैंडसम हंक तुषार कालिया (Tushar Kalia) ने जीत का खिताब अपने नाम किया है।
अभी पढ़ें – Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम जमानत, पटियाला हाउस कोर्ट में हुई थी पेश
इस सितारे ने मारी बाजी
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो के विजेता इस बार तुषार कालिया (Tushar Kalia) हैं।आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर तुषार कालिया का नाम ट्रेंड कर रहा है। बीते कई दिनों ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीजन के विनर फैजल शेख यानी मिस्टर फैजू होंगे। लेकिन सबको पछाड़ कर हैंडसम हंक तुषार कालिया ने यह खिताब अपने नाम कर लिया।
ये थे टॉप 4 खिलाड़ी
शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि 4 कंटेस्टेंट शो के फिनाले में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। आपको बता दें कि तुषार कालिया पहले ही टिकट टू फिनाले के जरिए फाइनलिस्ट बन गए थे। उनके अलावा रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर और फैजल शेख टॉप 4 में पहुंचने में कामयाब रहे हैं। फैंस कयास लगा रहे थे कि टीवी की बहू रुबीना या फिर फैजल शेख ट्रॉफी अपने नाम करेंगे।
अभी पढ़ें – Raju Srivastava Prayer Meet: प्रार्थना सभा में छलका पत्नी शिखा का दर्द, बोलीं- मेरा जीवन अब समाप्त
आखिर में थी कांटे की टक्कर
‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले में तुषार और फैसु के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिर में फैसु को पीछे छोड़ते हुए तुषार ने खिताब अपने नाम किया। टीवी स्टार रुबीना और जन्नत पहले ही बहार हो गए थे। फैंस खतरों के खिलाड़ी के विनर तुषार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। खिताब जीतने की खुशी तुषार के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। चैनल ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘तुषार ने खतरों के खिलाड़ी के विजेता के रूप में सफलतापूर्वक ट्रॉफी जीत ली है।’
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
17 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
20 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
21 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines