Mannara Chopra Father Demise: मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा ने 16 जून को अपनी अंतिम सांस ली थी। आज उनका चौथा है और रमन राय हांडा के उठाले की रस्म निभाई जा रही है। पूरा चौपड़ा परिवार और उनके करीबी मुंबई के उस गुरुद्वारे में पहुंच रहे हैं, जहां मनारा चोपड़ा के पिता की उठाला सेरेमनी चल रही है। इस दौरान मनारा चोपड़ा का साथ देने के लिए इंडस्ट्री के उनके खास दोस्त भी आ रहे हैं। रमन राय हांडा के उठाले में ‘बिग बॉस’ से अभिषेक कुमार और खानजादी भी आए हैं। इन दोनों ने इतने साल बाद भी अपनी दोस्ती निभाई है।
आज है खानजादी का बर्थडे
खासकर खानजादी ने मनारा संग अपनी दोस्ती का पक्का सबूत दे दिया है। वो अपना खास दिन छोड़कर दोस्त के दुख में शामिल होने के लिए पहुंच गई हैं। आज का दिन खानजादी के लिए बेहद स्पेशल है। दरअसल, आज उनका बर्थडे है और इस सेलिब्रेशन को छोड़कर खानजादी अपनी दोस्त के मुश्किल वक्त में उनका सहारा बनकर पहुंच गई हैं। जहां लोग बर्थडे पर सेलिब्रेशन में बिजी होते हैं, वहीं खानजादी इस वक्त मातम मना रही हैं। आपको बता दें, ‘बिग बॉस 18’ के विनर करण वीर मेहरा ने भी खानजादी को जन्मदिन की बधाई दी है।
जन्मदिन पर आतम मनाती दिखीं खानजादी
करण वीर मेहरा ने सोशल मीडिया पर खानजादी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने खानजादी की फोटो पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उन्हें प्रीटी गर्ल बताया है। बाकी लोग भी खानजादी को बर्थडे विश कर रहे हैं, जबकि वो बर्थडे पार्टी छोड़कर मनारा चोपड़ा के पिता की आत्मा की शांति की दुआ करने पहुंची हैं। बेहद सिंपल से सलवार सूट में खानजादी को देखा गया है। उन्होंने आज साबित कर दिया कि दोस्ती के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में उनका जो रिश्ता बना था, वो किसी दिखावे के लिए नहीं था।
यह भी पढ़ें: पिता के उठाले में फूट-फूटकर रोईं Mannara Chopra, एक-एक कर पहुंच रहे सेलेब्स
बर्थडे छोड़ मनारा चोपड़ा के पिता के उठाले में पहुंचीं खानजादी
हालांकि, ये बात अलग है कि खानजादी ने अपने करीबी दोस्तों के साथ पहले केक कट कर लिया था। यानी वो मनारा को सहारा देने से पहले अपना बर्थडे दोस्तों के साथ मना कर गई हैं। फिर भी उनका अपने इस स्पेशल डे पर जाना काबिले तारीफ है। अब लोग खानजादी के इस काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने अपनी खुशी के ऊपर दोस्त के गम को रखा है। वैसे भी इस वक्त मनारा चोपड़ा को अपने दोस्तों की काफी जरूरत है। पिता को खोने के बाद मनारा चोपड़ा के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
20 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines