'Ranveer Singh करता है Rubbish बातें, Kareena के पास सारी गॉसिप', वायरल हो रहा 'सिंघम' का बयान

Ajay Devgn Interview on Singham Again Costars: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक काफी अच्छा परफॉर्म किया है, इसी बीच फिल्म के हीरो अजय देवगन ने बाकी को-स्टार्स को लेकर बात की है।

अजय देवगन इंटरव्यू

अजय देवगन इंटरव्यू

विज्ञापन

Ajay Devgn Interview on Singham Again Costars: रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी और रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। अजय देवगन ने एक बार फिर से अपने फेमस किरदार डीसीपी बाजीराव सिंघम के रूप में कमबैक किया और उनका जलवा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया। लेकिन इस फिल्म की सफलता सिर्फ अजय देवगन के स्टार पावर पर निर्भर नहीं थी। फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे बड़े सितारे थे, जिन्होंने फिल्म को और भी खास बना दिया। जब फिल्म की स्टार कास्ट का ऐलान ही हुआ था, तो सभी ने पहले से ही फिल्म के ब्लॉक बस्टर होने का अनुमान लगा लिया था और अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी कुछ यही बताते हैं।

रणवीर सिंह पर अजय देवगन का बयान

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन के बीच फिल्म के सेट पर क्या माहौल था, इस पर अजय देवगन ने हाल ही में पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में दिलचस्प खुलासे किए। पिंकविला से बात करते हुए अजय ने रणवीर सिंह को लेकर कहा, ‘रणवीर हमेशा मुझे बिजी रखते थे, वो बातों-बातों में मुझे हंसा देते थे। रणवीर अपनी रबिश बातों से मुझे बातों में लगाकर रखता था और करीना के साथ आप इंडस्ट्री के बारे में बहुत कुछ सीखते हैं, क्योंकि उनके पास दुनिया भर की गपशप होती है।’

विज्ञापन

अजय देवगन और करीना कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री

अजय देवगन और करीना कपूर का ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तो दर्शकों को हमेशा पसंद आती रही है, लेकिन सेट पर उनके बीच की दोस्ती भी खास रही। वहीं, रणवीर सिंह के लिए ये फिल्म खास थी क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में फिर से एक बार अपना सिम्बा वाला किरदार ही निभाया था। दोनों स्टार्स की दोस्ती और ऑनस्क्रीन तालमेल ने इस फिल्म को और भी शानदार बना दिया।

‘सिंघम अगेन’ के सेट पर न सिर्फ बड़े सितारे थे, बल्कि सभी ने मिलकर एक टीम के तौर पर काम किया जिससे फिल्म के शूटिंग का माहौल बहुत ही प्रोफेशनल रहा। अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी तो हमेशा से ही दर्शकों के लिए एक सपना रही है और फिल्म में एक बार फिर इस जोड़ी ने कमाल किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ