खलनायक एक मशहूर फिल्म है जिसमें माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। 1993 में आई यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही थी और इसके गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ को लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने बताया है कि खलनायक 2 पर काम शुरू हो चुका है, और इस खबर से सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित हैं।
सुभाष घई ने क्या कहा
लोग इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में नई कहानी और नए किरदार होंगे, लेकिन पहली फिल्म जैसा एहसास भी बना रहेगा। सीक्वल में नए कलाकार नजर आएंगे, और माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक खास रोल में दिखाई दे सकते हैं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुभाष जी खलनायक का सीक्वल बनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। कहानी नई होगी, लेकिन उसमें पुरानी फिल्म की झलक भी नजर आएगी।
सुभाष घई ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, “मैं बल्लू बलराम के किरदार के लिए कोई नया एक्टर नहीं ढूंढ रहा हूँ। मैं एक नए किरदार के लिए किसी युवा एक्टर की तलाश में हूँ जो 55 साल के बल्लू बलराम से टकराएगा। बल्लू का किरदार अब भी संजय दत्त ही निभाएंगे। ये कुछ वैसा ही होगा जैसे गॉडफादर 2 में अल पैचीनो ने किया था, जबकि गॉडफादर1 में मार्लन ब्रैंडो थे।”
इसके साथ ही सुभाष घई रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जैसे सितारों को भी इस फिल्म में लेने की सोच रहे हैं। साथ ही साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और यश को भी इस फिल्म के लिए देखा जा रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि “सुभाष घई ऐसे एक्टर्स को लेना चाहते हैं जो बल्लू बलराम के किरदार की विरासत को आगे ले जा सकें। वह सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रहना चाहते और साउथ इंडस्ट्री के बड़े नामों पर भी नजर रखे हुए हैं।”
‘खलनायक’ की कहानी
इस फिल्म की कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक क्रिमिनल बल्लू बलराम को पकड़ने के लिए डांसर बनकर उसका पीछा करती है ताकि वह अपने पुलिस अफसर बॉयफ्रेंड की मदद कर सके। माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने पिछले साल इस फिल्म के 30 साल पूरे होने पर इसका जश्न मनाया था। अब जब फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और कास्टिंग चल रही है, तो खलनायक 2 एक नया और दिलचस्प चैप्टर बनने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf भले की कर रही बोर, फिर भी फिल्म ने दिया खास मैसेज, आपने नोटिस किया क्या?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines