Priyanka Chopra के जेठ को हुआ स्किन कैंसर, Kevin Jonas ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Kevin Jonas Skin Cancer Diagnosis: प्रियंका चोपड़ा के परिवार से परेशान करने वाली खबर है। जी हां, देसी गर्ल के जेठ को स्किन कैंसर हो गया है। इसकी जानकारी खुद केविन जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है।

Kevin Jonas

Kevin Jonas

Kevin Jonas Skin Cancer Diagnosis: देसी गर्ल यानी ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा की फैमिली से बड़ी खबर आ रही है। जी हां, हालिया जानकारी में सामने आया है कि प्रियंका चोपड़ा के जेठ और मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर केविन जोनस को स्किन कैंसर है। जी हां, इसकी जानकारी खुद केविन जोनस ने दी है। केविन का कहना है कि इसके लिए उनकी सर्जरी हुई है। जैसे ही फैंस ने इस खबर को सुना तो हर किसी को केविन की चिंता सताने लगी। यूजर्स उनके पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

केविन जोनस ने खुद शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हाल ही में केविन जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में केविन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो खुद नजर आ रहे हैं। शेयर किए गए वीडियो में केविन सेल्फी वीडियो लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो शुरू होते ही जोनस सेल्फी वीडियो के लिए लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो कहते हैं कि तो आज मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटा रहा हूं, उन्होंने कैमरे में अपनी स्किन की असामान्यता को दिखाते हुए कहा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kevin Jonas (@kevinjonas)

एक छोटा सा त्वचा कैंसर है- केविन

वीडियो में केविन ने कहा कि हां, यह वास्तव में एक छोटा सा त्वचा कैंसर है, जो बढ़ना शुरू हो गया है। अब मुझे इसे हटाने के लिए सर्जरी करानी होगी। मेयो क्लिनिक के अनुसार, बेसल सेल कार्सिनोमा एक प्रकार का स्किन कैंसर होता है, जो बेसल कोशिकाओं में शुरू होता है और स्किन के भीतर एक प्रकार की कोशिका, जो पुरानी कोशिकाओं के मरने पर नई त्वचा कोशिकाओं का निर्माण करती है। मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि यह अक्सर स्किन पर थोड़ी पारदर्शी गांठ के रूप में नजर आता है। हालांकि यह अन्य रूप भी ले सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए केविन ने इसके कैप्शन में भी इसका जिक्र किया है। हालांकि केविन ठीक हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kevin Jonas (@kevinjonas)

यूजर्स को हुई केविन की चिंता

जैसे ही फैंस की नजर इस वीडियो पर पड़ी तो हर कोई उनकी चिंता करने लगा। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ओएमजी, केविन आपने तो मुझे डरा ही दिया। आप अपना ध्यान रखें। दूसरे यूजर ने लिखा कि ध्यान रखिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप तो डरा रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा कि आपना ध्यान रखो और आराम करो। एक अन्य ने कहा कि ओएमजी ये बहुत डरावना है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। काम की बात करें तो हाल ही में जोनस ब्रदर्स टूर ब्रेक पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ