एक्ट्रेस Khushbu Khan कौन? जिनकी पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या

Khushbu Khan: सोशल मीडिया पर अभिनेत्री खुशबू खान को लेकर खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि बीते दिन एक्ट्रेस के मर्डर की खबर आई थी, जिसके बाद से ही खुशबू खान सुर्खियों में बनी हुई है और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

Khushbu Khan

Khushbu Khan

Khushbu Khan: ना सिर्फ आम इंसान बल्कि टीवी से लेकर फिल्मी कलाकारों का सफर बिल्कुल आसान नहीं होता है। इसके लिए हर कोई अपनी लाइफ में अलग-अलग चीजों का सामना करता है। कई बार कुछ लोगों की कहानी जिंदगी खत्म होने पर आकर खत्म होती है और ऐसा ही कुछ हुआ मशहूर एक्ट्रेस खुशबू खान के साथ। जी हां, बीते दिन खुशबू खान को लेकर खबर आई कि पाकिस्तान में दो लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है। इस खबर से ना सिर्फ सिनेमा बल्कि फैंस भी मायूस हो गए। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कौन थी Khushbu Khan?

खुशबू खान की अगर बात करें तो वो एक कमाल की अदाकारा थीं। जी हां, स्टेज हो या पर्दे पर अभिनय करने की बात खुशबू हमेशा ही लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती थीं। बता दें कि खुशबू खान पश्तो नाटक और मंच कलाकार के रूप में भी पहचानी जाती थीं। वहीं, अब खुशबू हमारे बीच नहीं रही हैं और उनके चले जाने से सिनेमा को भी बड़ा झटका लगा हैं।

विज्ञापन

क्यों हुई खुशबू खान की हत्या?

सामने आई जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि संदिग्धों ने एक्ट्रेस को मौत के घाट उतारा है। उन्होंने खुशबू के सामने कई बातें रखी थीं और एक्ट्रेस ने उन्होंने मानने से मना कर दिया था। इसलिए संदिग्धों ने खुशबू खान को मौत के घाट उतार दिया। एक्ट्रेस की हत्या से फैंस भी बहुत दुखी है और शोक जाहिर कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है और केस की जांच जारी है।

Khushbu Khan

Khushbu Khan

विज्ञापन

भाई ने क्या कहा?

इस मामले में अभिनेत्री खुशबू खान के भाई का भी रिएक्शन सामने आया है। जी हां, एक्ट्रेस के भाई का कहना है कि संदिग्धों ने खुशबू को मौत के घाट उतारा है। उनका कहना है कि खुशबू ने संदिग्धों की बात मानने से इनकार कर दिया था, जिसमें उन्होंने खुशबू के सामने डिमांड रखी थी कि वो सिर्फ उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में काम करें और इंडस्ट्री न छोड़ने की बात मान लें, लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसा नहीं किया और इसलिए उन्होंने खुशबू की हत्या कर दी।

पुलिस कर रही जांच

इतना ही नहीं बल्कि सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो संदिग्धों ने पहले एक्ट्रेस को पार्टी में बुलाया और फिर उन्हें गोली मार दी। जानकारी है कि पहले एक्ट्रेस को एक इवेंट में बुलाया गया और वहीं, पर दोनों आरोपी संदिग्ध मौजूद थे। दोनों ने एक्ट्रेस को गोली मारकर उनकी हत्या कर उनकी बॉडी को खेत में फेंक दिया। वहीं, अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ