Matthew Perry-Kevin Brennan: हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी के निधन से जहां हर कोई बेहद दुखी है तो वहीं, पॉडकास्टर और कॉमेडियन केविन ब्रेनन ने एक्टर के निधन का मजाक उड़ाया दिया।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, केविन ब्रेनन ने अपने एक्स पर मैथ्यू के निधन का मजाक बनाते हुए पोस्ट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही इसके लिए केविन ब्रेनन को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा रहा है।
यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या Ronaldo ने Salman Khan को किया इग्नोर? जानें इस मामले की पूरी सच्चाई
Kevin Brennan Reaction on Matthew Perry death
Kevin Brennan ने उड़ाया Matthew Perry के निधन का मजाक
बता दें कि 28 अक्टूबर को फ्रेंड्स एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन हो गया है। एक्टर के घर में ही बॉथ टब में उनकी बॉडी पाी गई थी। उनके निधन से हर कोई बेहद दुखी है। वहीं, अब पॉडकास्टर और कॉमेडियन केविन ब्रेनन ने मैथ्यू पेरी के निधन का मजाक बनाते हुए अपने एक्स पर लिखा कि हॉट टब में डूब गए.. हा हा हा..। केविन ब्रेनन के इस पोस्ट के बाद अब उनको यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
लगातार एक्स पर पोस्ट कर रहे केविन
इतना ही नहीं बल्कि केविन लगातार एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं। केविन ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा कि मैंने उनकी मौत का मजाक नहीं उड़ाया। मैंने सोचा कि वह मजेदार था। जब नशेड़ी मरते हैं तो मुझे अच्छा लगता है।
Kevin Brennan Reaction on Matthew Perry death
क्या मैं अभी भी ट्रेंड कर रहा हूं- केविन
इतनी ट्रोलिंग के बाद भी केविन नहीं रुक रहे हैं और लगातार पोस्ट कर रहे हैं। अपने एक पोस्ट में केविन ने लिखा कि क्या मैं अभी भी ट्रेंड कर रहा हूं। बता दें कि मैथ्यू के निधन से सिनेमाजगत को बड़ा झटका लगा है। परिवार के साथ फैंस में मैथ्यू के जाने का दुख अलग ही देखा जा सकता है। बताते चलें कि मैथ्यू ने अपने जाने से पहले इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट शेयर किए थे, जिनके कैप्शन से लग रहा है कि वो जैसे बताना चाह रहे थे।
फ्रेंड्स से मिली पहचान
बता दें कि मैथ्यू पेरी के फ्रेंड्स सीरीज साल 1994 से 2004 तक 10 साल प्रसारित हुई, जिसने दर्शको का खूब मनोरंजन किया है। इसके 6 प्रमुख किरदारों में से एक किरदार- चैंडलर बिंग- के तौर पर मैथ्यू ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है, जो आज भी दर्शको के जहन में है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
35 mins ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines