सुभाष के झा,
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का आज टीजर जारी हुआ है। इस फिल्म में अक्षय कुमार साउथ इंडियन वकील सी. शंकर नायर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वो बिना किसी डर जनरल डायर के खिलाफ खड़े होंगे और उनकी नाराजगी झेलेंगे। सबसे पहली बात तो ये है कि धर्मा प्रोडक्शन के मस्ती का मौसम बीत चुका है। पिछले साल की आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ एक चेतावनी थी, तो वहीं ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ एक युद्ध की घोषणा है।
30 सेकंड तक गूंजती रहीं गनशॉट्स की आवाज और चीखें
ऐसा लग रहा है कि करण जौहर का प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस जग चुका है। टीजर की बात करें तो 30 सेकंड तक आपको कोई दृश्य देखने को नहीं मिलेगा। बस गनशॉट्स की आवाज और जनता की चीखें सुनाई दे रही हैं। जिस हिंसा ने ब्रिटिश साम्राज्य को झकझोर कर रख दिया और आखिर में खत्म कर दिया, जलियांवाला बाग में हुई हिंसा की उस भयानक घटना को बिना दिखाए गहरा प्रभाव डाला गया है। एक तरफ तो दर्शकों को उस भयावहता से बचाया गया है और दूसरी तरफ ये याद दिलाया गया है कि सिनेमाई साउंड कैसे प्रभावी हो सकती है।
ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ेंगे अक्षय कुमार
30 सेकंड के बाद अक्षय कुमार की ग्रैंड अपीयरेंस मिली है। वो अडिग वकील के किरदार में दिख रहे हैं जो बिना किसी डर के ब्रिटिश साम्राज्य को ललकारता है, ये जानते हुए भी कि इसके बाद उसकी जान भी जा सकती है और नौकरी भी। अक्षय को हमेशा देश के रक्षक के रोल में लोगों ने पसंद किया है। उन्हें भी इस तरह के किरदार पसंद हैं और ‘केसरी चैप्टर 2’ कटे-फटे तथ्य पर आधारित इतिहास की तरह नहीं होगी। इसमें रंग और वीरता, ध्वनि और रोष, भगवा और राष्ट्रीय गौरव है।
यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, ‘आवारापन 2’ की अनाउंसमेंट के साथ रिलीज डेट का ऐलान
2025 की सबसे धमाकेदार फिल्म होगी ‘केसरी चैप्टर 2’
अब करण जौहर एक्टर अक्षय कुमार संग मिलकर साल 2025 की सबसे विस्फोटक ऐतिहासिक फिल्म लेकर आएंगे। ‘एयरलिफ्ट’ के बाद अक्षय सबसे चैलेंजिंग रोल में हैं। अक्षय ए शंकरन नायर के किरदार में हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के मामले में ब्रिटिश साम्राज्य पर हमला किया था। वहीं, अनन्या पांडे उनकी शिष्या की भूमिका में हैं।
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
6 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines