इमरान हाशमी ने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, 'आवारापन 2' की अनाउंसमेंट के साथ रिलीज डेट का ऐलान

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘आवारापन 2’ का ऐलान कर दिया है। एक्टर की फिल्म का सीक्वल कब आएगा? चलिए जानते हैं।

Emraan Hashmi Awarapan 2

Emraan Hashmi Awarapan 2 file photo

इमरान हाशमी ने आज अपने बर्थडे पर फैंस से गिफ्ट लेने की जगह, उल्टा उन्हें ही एक तोहफा दे दिया है। इमरान हाशमी ने कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। अब इमरान हाशमी की फिल्म का सीक्वल आने वाला है। इस फिल्म के सभी गाने आज भी लोगों के दिल में बसते हैं, ऐसे में अब इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर रही है।

विज्ञापन

‘आवारापन 2’ की हुई ऑफिशियल अनाउंसमेंट

आपको बता दें, अब ‘आवारापन’ का सीक्वल आएगा और इमरान हाशमी ने खुद ‘आवारापन 2’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इतना ही नहीं एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी। इमरान हाशमी की ये एक्शन क्राइम फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। हालांकि, उस वक्त ये फिल्म कमर्शियल फेलियर साबित हुई थी। फिर भी लोगों के बीच ‘आवारापन’ को लेकर काफी क्रेज है।

विज्ञापन

इमरान हाशमी ने शेयर किया खास वीडियो

अब एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म ‘आवारापन’ के कुछ आइकोनिक सीन का एक वीडियो शेयर किया है। इसे देखने के बाद आपकी सारी यादें ताजा हो जाएंगी। ‘जन्नत’, ‘आशिकी’, ‘राज’, ‘मर्डर’, ‘गैंगस्टर’ और ‘गुलाम’ जैसी फिल्मों के दिग्गज मेकर्स ही ‘आवारापन 2’ बनाने वाले हैं। यानी एक बार फिर सिनेमाघरों में इमोशंस का सैलाब आएगा। अब इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस को उम्मीद जग गई है कि लम्बे समय बाद उन्हें थिएटर्स में कोई ऐसा फ्रेश कंटेंट देखने को मिलेगा जिसे वो लम्बे समय से मिस कर रहे थे।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’?

वहीं, ये भी जान लेते हैं कि ‘आवारापन 2’ कब रिलीज होगी? इस वीडियो को शेयर करते हुए इमरान हाशमी ने कैप्शन में लिखा, ‘बस मुझे कुछ और देख जिंदा रख।’ ये इस फिल्म का बेहद पॉपुलर डायलॉग है। इसके अलावा ये भी बताया गया है कि ‘आवारापन 2’ 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी फैंस को अगले साल तक का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ