बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जोर आजमाइश कर रहे हैं। इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो , अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ और सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। किसकी किस्मत चमकी और किसे झेलनी पड़ी हार की कड़वी सच्चाई? जानिए इस रिपोर्ट में।
‘ग्राउंड जीरो’ की कमाई ने किया निराश
इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आतंकवाद के बैकग्राउंड पर बनी इस एक्शन थ्रिलर से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने महज 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
सोमवार को तो गिरावट और भी ज्यादा हो गई और चौथे दिन का आंकड़ा 60-70 लाख के बीच सिमट कर रह गया। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार और सनी देओल की फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है।
सनी देओल की जाट ने किया कमाल
सनी देओल हमेशा से एक्शन और दमदार डायलॉग्स के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया। फिल्म जाट ने जबरदस्त ओपनिंग ली और अब तक 40.25 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया है। सिर्फ चौथे दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो कि वीकडे के लिहाज से शानदार माना जा रहा है। गोपिचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी के साथ रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और जगपति बाबू जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं। अगर इसी रफ्तार से कलेक्शन जारी रहा तो जल्द ही फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
अक्षय कुमार की केसरी 2 का सफर पड़ा फीका
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने भी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वीकडे में इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 3.62 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो रविवार के मुकाबले करीब 70% की गिरावट है। अब तक फिल्म ने कुल 33.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अक्षय के साथ इस फिल्म में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हालांकि अब फिल्म को अपने अगले वीकेंड पर कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि कमाई में सुधार हो सके।
यह भी पढ़ें: क्या Bigg Boss विनर पर शराब के नशे में पति ने उठाया था हाथ? बीवी की सक्सेस से जलन के आरोपों पर क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines