बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भिड़ंत, Article 370 ने तीसरे दिन भी Crakk को चटाई धूल

Article 370- Crakk Box Office Collection Day 3 (early estimates): ‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रैक’ जीतेगा तो जिएगा’ में जबरदस्त टक्कर चल रही है। देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर थमेगी।

Article 370- Crakk

Article 370- Crakk, image credit- Google

Article 370- Crakk Box Office Collection Day 3 (early estimates): इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ और फिल्म ‘क्रैक’ जीतेगा तो जिएगा’ मौजूद है। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई है, जिससे दोनों में टकराव हुआ। अब इन फिल्मों को रिलीज हुए तीन दिन बीत गए है और पहला संडे भी बीत गया है। ऐसे में फैंस एक्साइटेड हैं कि इन फिल्मों ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है? आइए जानते हैं ‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रैक’ का तीसरे दिन का कलेक्शन…

विज्ञापन

फिल्म ‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ की तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार, यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन और पहले संडे को 9.50 करोड़ की शुरुआती अनुमानित कमाई की है। वहीं, विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ ने 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इन आंकड़ो में कुछ फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ ‘आर्टिकल 370’ की कुल कमाई 22.80 करोड़ रुपये और ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ का टोटल कलेक्शन 8.80 करोड़ रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन

‘आर्टिकल 370 से बेहद पीछे क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ 

फिल्म के आंकडों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि ‘आर्टिकल 370’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है, लेकिन ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ के लिए कमाई करना कुछ मुश्किल लग रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’, यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को पछाड़ पाएगी या फिर धीरे-धीरे इसकी कमाई और भी कम हो जाएगी। हालांकि अब ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

पहले-दूसरे दिन दोनों फिल्मों ने किया इतना कलेक्शन

‘आर्टिकल 370’ के ओपनिंग डे की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.9 करोड़ रुपये से एंट्री की थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 7.4 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ ने पहले दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन महज 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो उम्मीद से भी कम रहा। हालांकि मेकर्स को उम्मीद थी कि संडे को फिल्म अच्छी कमाई करेगी, लेकिन संडे को भी इसका कलेक्शन 2.40 करोड़ रुपये तक ही रहा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ