Keerthy Suresh Wedding: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। गॉसिप टाउन हो या फिर सोशल मीडिया हर कोई एक्ट्रेस की शादी पर चर्चा कर रहा है। इस बीच खबर आई है कि एक्ट्रेस के पिता ने अपनी बेटी की शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं कीर्ति
दरअसल, बीते कुछ दिनों से चर्चा हो रही है कि कीर्ति सुरेश अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी करने वाली हैं। इस बीच अब ओनमनोरामा की एक रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि कीर्ति के पिता सुरेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट की मानें तो उसमें कहा गया है कि सुरेश ने कहा है कि उनकी बेटी यानी एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश सच में शादी करने वाली हैं।
अगले महीने शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन
रिपोर्ट के अनुसार, सुरेश ने कहा है कि उनकी बेटी की शादी होने वाली है और प्री-वेडिंग फंक्शन अगले महीने से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि एंथोनी थैटिल, कीर्ति के बचपन के दोस्त हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कीर्ति और एंथोनी की शादी की तारीख अभी डिसाइड नहीं हुई है और इस पर विचार किया जा रहा है।
गोवा में शादी होने की चर्चा
बता दें कि अभी तक एक्ट्रेस के परिवार या एक्ट्रेस या फिर उनकी टीम की तरफ से किसी भी तरह का स्टेटमेंट कोई स्टेटमेंट सामने आया है। हालांकि कहा यहा जा रहा है कि कीर्ति और एंथोनी की शादी गोवा में होगी और जल्दी ही शादी की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। कथित तौर पर एंथोनी थैटिल एक बिजनेसमैन हैं।
Keerthy's father Suresh Kumar confirms that her wedding will be held in Goa next month
byu/coconut_warrior22 inkollywoodविज्ञापन
केरल और चेन्नई में है एंथोनी का बिजनेस
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि एंथोनी को केरल और चेन्नई दोनों जगह पर बिजनेस है। इसके साथ ही अगर उनकी शादी की बात करें तो ये शादी अगले महीने गोवा में करीबी परिवार और दोस्तों के बीच होगी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं और हर कोई इसके बारे में चर्चा कर रहा है।
अभी नहीं हुआ ऑफिशियल कंफर्म
अब देखने वाली बात ये होगी कि एक्ट्रेस का परिवार या फिर एंथोनी की ओर से इन खबरों पर मुहर लगाई जाती है, लेकिन रिपोर्ट्स तो यहीं कह रही हैं कि दोनों की शादी को एक्ट्रेस के पिता ने कंफर्म कर दिया है। अब फैमिली कब इस पर रिएक्ट करेगी ये भी वक्त के साथ ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: IFFI 2024 की ओपनिंग फिल्म बनी Veer Savarkar? क्या बोले Randeep Hooda?
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
16 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
16 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
18 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
18 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
19 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines