EXCLUSIVE: IFFI 2024 की ओपनिंग फिल्म बनी Veer Savarkar? क्या बोले Randeep Hooda?

IFFI 2024: मोस्ट अवेटेड फिल्म फेस्टिवल यानी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) का आगाज हो चुका है। 20 नवंबर 2024 से शुरू हुआ ये इवेंट 28 नवंबर 2024 तक चलेगा।

Randeep Hooda

Randeep Hooda

IFFI 2024, अश्‍व‍िनी कुमार: एक बार फिर से सिनेप्रेमियों का फेवरेट और मोस्ट अवेटेड फिल्म फेस्टिवल यानी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) का आगाज हो चुका है। जी हां, 20 नवंबर 2024 से इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। इस बार ये इवेंट गोवा में हो रहा है, जिसमें सिनेमाजगत के सितारों का मेला लग रहा है। फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत इस बार ‘वीर सावरकर’ फिल्म से हुई है। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट भी वहां मौजूद रही। आइए जानते हैं कि इसके बारे में फिल्म के लीड एक्टर रणदीप हुड्डा का क्या है?

विज्ञापन

ओपनिंग फिल्म बनी ‘वीर सावरकर’

55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान News24 की टीम भी गोवा में मौजूद है। इस दौरान न्यूज24 ने फिल्म ‘वीर सावरकर’ की कास्ट से बात की। इस दौरान जब रणदीप ने पूछा गया कि आपने इस फिल्म के लिए वक्त, पैसे, बहुत सारे ताने-गालियां सब दिए हैं और आज ये इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म है। पूरी दुनिया ‘वीर सावरकर’ की कहानी को देख रही है। इस पर आप क्या कहेंगे?

विज्ञापन

क्या बोले रणदीप?

इस सवाल का जवाब देते हुए रणदीप कहते हैं कि दिल भरा हुआ है और ये गर्व की बात है कि फिल्म IFFI 2024 की ओपनिंग फिल्म बनी है। एक्टर ने कहा कि इस फिल्म को खूब ताने-तौहीन बहुत कुछ लगा है। रणदीप ने आगे कहा कि सावरकर जी का जीवन बहुत ही कठिन रहा था। हालांकि, फिल्म बनाना भी आसान नहीं था और ये भी मुश्किल था।

फिल्म को देखकर लोग रिस्पॉन्स दे रहे हैं- रणदीप

रणदीप ने आगे कहा कि कहीं ना कहीं जैसे आज भी सावरकर जी जिंदा है, इतने साल बाद। शायद ये फिल्म भी वैसे ही जिंदा रहेगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि फिल्म को देखकर लोग रिस्पॉन्स दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें हर पहलू पर नजर डालनी चाहिए और इसे देखना चाहिए।

विज्ञापन

लोगों ने फैक्ट चेक किया- रणदीप

रणदीप ने कहा कि जबसे फिल्म का ट्रेलर आया था, तबसे ही लोगों ने इसके बारे में फैक्ट चेक करना शुरू कर दिया था, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा क्योंकि इन सब चीजों पर मैंने रिसर्च की थी। उन्होंने आगे कहा कि कोई माई का लाल उन्हें गलत साबित नहीं कर सकता।

कब तक चलेगा IFFI 2024?

बता दें कि ये फिल्म फेस्टिवल 8 दिन तक चलेगा और 28 नवंबर 2024 को इसका समापन होगा। हालांकि, इस इवेंट में सिनेमा के कई सितारों को देखा जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल से स्टार्स के लुक का भी लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ