Amitabh Bachchan X Post: अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ को होस्ट कर रहे हैं. शो में हाल ही में 5वीं क्लास का बच्चा इशित भट्ट पहुंचा था, जो बिग बी के साथ अपने बिहेवियर की वजह से काफी लाइमलाइट में रहा. वह शो से जीरो प्राइज मनी के साथ बाहर हुआ. इसके व्यवहार की वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना भी की. इस विवाद के बीच अब बिग बी ने माफी मांगी है. चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है.
दरअसल, मामला ‘केबीसी’ की हॉट सीट पर बैठे इस बच्चे से जुड़ा नहीं है. इसकी वजह है कि एक्टर अपने जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों को कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए थे. इसके लिए अब अमिताभ ने एक्स पर पोस्ट शेयर की और इसमें लिखा, ‘सबसे पहले तो उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्होंने 11 अक्टूबर को मुझे मेरे जन्मदिन पर विश किया और इसके बदले में मैं उन्हें कोई जवाब नहीं दे पाया. मेरा मोबाइल अचानक से खराब हो गया था, जिसकी वजह से जवाब नहीं दे पा रहा हूं. सभी के प्रति मैं आभार जताना चाहता हूं. ढेर सारा प्यार.’
यह भी पढ़ें: ‘टाइम आ ही गया…’, कैटरीना कैफ की डिलीवरी पर क्या बोले विक्की कौशल? पापा बनने की दिखी एक्साइटमेंट
गौरतलब है कि सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता 11 अक्टूबर को 83 साल के हो गए. ‘केबीसी’ के सेट पर ही उनका जन्मदिन मनाया गया. ऐसे में दुनियाभर के प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर, फोन से, पर्सनल मैसेज से शुभकामनाएं दी लेकिन वह उनका जवाब नहीं दे पाए थे. लोगों को लगा कि बिग बी परेशान या नाराज हैं. कई लोगों ने इसे ‘केबीसी 17’ के विवाद से भी जोड़ा. लेकिन अब अमिताभ की पोस्ट के सामने आने के बाद चीजें साफ हो गईं कि मामला कुछ और ही था.
यह भी पढ़ें: ‘कपड़े पहनकर बात कर…’, Bigg Boss 19 में मालती ने नेहल पर किया भद्दा कमेंट, घरवालों ने लगाई वाट
क्या था इशित भट्ट का मामला?
वहीं, अगर इशित भट्ट के विवाद के बारे में बात की जाए तो मामला कुछ ऐसा था कि इशित से जब भी बिग बी सवाल पूछते तब-तब वह ऑप्शन देने से पहले ही जवाब दे देता था और उसे बार-बार लॉक करने के लिए अजीब तरीके से अमिताभ बच्चन को बोलता था. उसका ये व्यवहार लोगों को काफी अजीब लगा. उसके इसी ओवरकॉन्फिडेंट ने उसे जीरो प्राइज मनी के साथ ही घर लौटने पर मजबूर कर दिया.
यह भी पढ़ें: ‘इतनी बेइज्जती के बाद कौन रखेगा’, पवन सिंह की पत्नी ने मांगी 30 करोड़ की एलिमनी?
संबंधित खबरें
नहीं रहे साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस; 1991 में दिखाई थी टाइम ट्रैवल की दुनिया
2 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
2 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
4 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
6 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
18 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
20 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
21 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines