KBC 16: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) का हाइप बना हुआ है। ये एक फैमिली शो है जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर बिना किसी झिझक के देखा जा सकता है। बीते दिन के एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक ऐसी गलती कर दी की उन्हें इसके लिए नेशनल टीवी पर माफी मांगी। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या कर दिया उन्होंने जो बिग बी को महिला से सॉरी बोलना पड़ा। आइए जान लेते हैं पूरा माजरा क्या है…
देवी जी उंगली तेज चलानी पड़ेगी
दरअसल बीते दिन के एपिसोड में फास्टर फिंगर फर्स्ट राउंड के दौरान एक महिला अमिताभ बच्चन को लगातार देखे ही जा रही थीं। तो एक्टर ने बोला कि देवीजी हमें ऐसे देखने से कुछ नहीं होगा, आपको हॉटसीट पर आने के लिए उंगली तेज चलानी होगी। इस बात पर महिला कुछ झेप सी जाती है और बोलती है यस सर।
यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने Mahakumbh 2025 क्यों छोड़ा? ‘वायरल गर्ल’ ने खुद बताई आपबीती
फास्टर फिंगर फर्स्ट राउंड में हुई गड़बड़
जैसे ही अमिताभ बच्चन ने फास्टर फिंगर फर्स्ट के लिए प्रश्न डाला तो सामने बैठे सभी लोगों ने उत्तर देने के लिए बटन दबाए। इसके बाद अमिताभ ने फास्टर फिंगर फर्स्ट के विजेता का नाम अनाउंस किया तो रेणुका पांडे का नाम लिया। खुशी से उछलती हुई रेणुका ने जैसे ही स्टेज पर कदम रखा तो अमिताभ बच्चन ने शॉक्ड होते हुए कहा ठहरिए-ठहरिए देवी जी। कंप्यूटर महाशय ने पहले आपका नाम बताया अब वो पार्थ का नाम बता रहा है।
नेशनल टीवी पर मांगी माफी
अमिताभ बच्चन की इस बात से रेणुका की खुशी पल भर में ही खत्म हो गई। हालांकि अमिताभ बच्चन ने अपनी गलती मानते हुए कहा अरे देवी जी गलती हो गई, आप विराजे यहां बैठिए, सॉरी। इसके बाद उन्होंने पार्थव चटर्जी का नाम लिया और उन्हें हॉटसीट पर बैठने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान पार्थव इमोशनल हो गए और रो पड़े।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case में पकड़ा हमलावर मेरा बेटा नहीं! पिता के दावे फिंगर प्रिंट ने झुठलाए
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines