KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का सुपरहिट शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ (Kaun Banega Crorepati Season 16) इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। अब ज्ञान दार, शानदार, दमदार शो किसे पसंद नहीं आएगा। ये एक ऐसा शो है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी देखना पसंद करते हैं। बीते दिन के एपिसोड में रश्मि कुमारी (Rashmi Kumari) नाम की कंटेस्टेंट आई थीं, जिन्होंने अपने ज्ञान का शानदार परिचय दिया। उन्होंने सेट पर अपनी दर्द भरी कहानी भी सुनाई। लेकिन अनफॉर्चूनेटली वो ज्यादा लंबा गेम नहीं खेल पाईं और 3 लाख 40 हजार जीतकर ही अपने घर गईं।
वो जिस प्रश्न पर अटकी थीं वो पवित्र नदियों से जुड़ा था जिसे हम आपके लिए लेकर आए हैं। आप बताइए तो जरा कि क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब। अपने उत्तर को आप हमारे फेसबुक के कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं। आइए जल्दी से देख लें कि क्या था 11वां प्रश्न जिसमें जनता भी नहीं दे पाई रश्मि का साथ।
क्या था सवाल
रश्मि कुमारी ने अच्छा गेम खेला लेकिन वो आगे तक नहीं पहुंच पाईं और 11वें प्रश्न पर ही उनकी गाड़ी अटक गई थी। हालांकि इस सवाल के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल का सहारा भी लिया लेकिन जनता जनार्दन भी उनकी मदद नहीं कर पाई। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कौन सा ही सवाल था। चलिए नीचे देख ही लीजिए:
यह भी पढ़ें: फिजिकली चैलेंज हर्षा नहीं जीत पाईं 25 लाख, आप जानते हैं हिंदुत्व से जुड़े इस सवाल का जवाब
प्रश्न: किस नदी को चीन में ‘लैंगकेन जांग्बो’ कहा जाता है?
ऑप्शन:
A. रावी
B. सतलुज
C. चिनाब
D. व्यास
क्या है सही उत्तर
इस प्रश्न का उत्तर हालांकि रश्मि के पास नहीं था। लेकिन उन्होंने जनता की मदद भी ली लेकिन वो भी सही उत्तर नहीं दे पाईं। दरअसल सवाल ही इतना कठिन था। आपको बता दें कि सही उत्तर है ऑप्शन ‘B’ यानी सतलुज था। जानकारी के लिए बता दें कि ये नदी हाथी की सूंड के आकार की होती है इसलिए इसका नाम रखा ‘लैंगकेन जांग्बो’।
बेटी के लिए आई थी रश्मि
कंटेस्टेंट रश्मि कुमारी कौन बनेगा करोड़पति 16 में रश्मि कुमारी नाम की कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठी थीं। उनकी बेटी 15 साल की है लेकिन उनका दिमाग अभी भी 3-4 साल के बच्चे के जैसा है। रश्मि ने बताया था कि वो जो भी राशि केबीसी से जीतेंगी वो उससे अपने बच्चे का भविष्य सिक्योर कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें: 15 की बेटी, जिसका 2 साल के बच्चे का दिमाग, हॉट सीट पर बैठी रश्मि की कहानी सुन रो देंगे आप
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines