KBC 16: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16‘ (Kaun Banega Crorepati 16) का बीते दिन का एपिसोड काफी मजेदार था और इमोशनल भी। पहले हॉट सीट पर बैठ गुजरात की हर्षा उपाध्याय ने अपनी स्ट्रगल कहानी सुनाई और बताया कि कैसे उन्हें दुनिया के ताने सहने पड़े। हालांकि उन्होंने गेम भी शानदार खेला और 12 लाख 50 हजार रुपये जीतकर अपने घर गईं। हर्षा के क्वीट करने के बाद रश्मि कुमारी ने फास्टर फिंगर फर्स्ट में जीतने के बाद हॉट सीट की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने बिग बी के सामने कुर्सी पर बैठने पर खुशी भी जताई और अपने दर्द के बारे में भी बताया जिसे सुन न सिर्फ बिग बी भावुक हो गए बल्कि सेट पर बैठी ऑडियंस की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। आइए जानते हैं रश्मि की कहानी उन्हीं की जुबानी।
फास्टर फिंगर फर्स्ट जीतने का रश्मि को नहीं हुआ यकीन
हर्षा उपाध्याय के गेम से क्वीट करने के बाद एक बार फिर से फास्टर फिंगर फर्स्ट हुआ जिसमें पूछे गए सवाल का सही जवाब देकर रश्मि कुमारी को हॉट सीट पर बैठने का सुनहरा मौका मिला। जैसे ही सबसे कम समय में सही जवाब देने वाली रश्मि का नाम लिया गया तो उन्हें पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने बिग बी को ये बात बताई तो उन्हें भी हंसी आ गई।
यह भी पढ़ें: फिजिकली चैलेंज हर्षा नहीं जीत पाईं 25 लाख, आप जानते हैं हिंदुत्व से जुड़े इस सवाल का जवाब
रश्मि का दर्द सुन भावुक हुए बिग बी
जैसे ही रश्मि केबीसी के सेट पर हॉट सीट पर आकर बैठीं तो वो पहले भावुक हो गईं। अमिताभ ने कहा कि आप रोना नहीं तो वो बोलीं कि घर से देखने पर लगता था कि लोग क्यों हॉट सीट पर बैठते ही रो देते हैं। लेकिन आज समझ आया कि यहां आकर अपने आप ही आंसू छलक जाते हैं। इसके बाद रश्मि ने अपने परिवार के बारे में बताया कि उनके घर में उनके पति के अलावा एक बेटी है जो वैसे तो 15 साल की है उनकी फिजिकली इंप्रुवमेंट हो रही है, लेकिन दिमाग 2 साल के बच्चे का ही है। रश्मि ने बताया कि उन्हें इस बात का बहुत दुख है। और इतना बोलते हुए वो रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की स्माइल बहुत ही सुंदर है जो किसी का भी दिल जीत लेती है।
पेशे से बैंकर हैं रश्मि
रश्मि ने बताया कि वो साल 2000 से केबीसी में आने का प्रयास कर रही हैं। रश्मि ने अपने काम के बारे में भी बताया कि वो पेशे से बैंकर हैं। रश्मि ने बिग बी के पूछने पर बताया कि वो बचपन से ही यही चाहती थीं कि वो अपने पैरों पर खड़ी हों। हालांकि इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: अपाहिज बहन का सहारा बनीं दीदी, नहीं की शादी, कंटेस्टेंट का दर्द सुन भावुक हुए अमिताभ
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines