KBC 16 Junior: ‘केबीसी 16 जूनियर’ (KBC 16 Junior) में छोटे बच्चे अपने हुनर का शानदार परिचय दे रहे है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इस शो को लोगों के द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (Kaun Banega Crorepati 16) का जूनियर्स वीक में बीते दिन महाराष्ट्र के हिंगोली से आए कंटेस्टेंट उत्कर्ष वासुदेव मुले ने शानदार खेल खेला लेकिन वो प्रश्न का जवाब नहीं दे पाए। हम उस प्रश्न को आपके लिए लेकर आए हैं तो आप बताइए कि क्या इस सवाल का जवाब
प्रश्न: पेंगुइन द्वीप, जो शोलवाटर द्वीप समुद्री पार्क का हिस्सा है, इनमें से किस देश में है?
ऑप्शन:
A. ऑस्ट्रेलिया
B. साउथ अफ्रीका
C. अर्जेंटीना
D. चिली
उत्तर: उत्कर्ष ने शानदार खेल खेला और 12 लाख 50 हजार जीत लिए। लेकिन उनकी गाड़ी 25 लाख के प्रश्न पर अटक गई और वो उसका सही जवाब देने से चूक गए। इस मौके पर उनके पास कोई लाइफ लाइन भी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने शो से क्विट कर लिया। आपको बता दें कि इस प्रश्न का सही उत्तर है ऑप्शन A ऑस्ट्रेलिया।
उत्कर्ष का है शेफ बनने का सपना
उत्कर्ष ने बताया कि उनका सपना एक अच्छा शेफ बनना है। वो कई प्रकार के भोजन बनाते हैं और इसका उदाहरण शो में एक वीडियो के माध्यम से भी देखने को मिला। उत्कर्ष ने छोटी सी उम्र में एक से बढ़कर एक प्रकार की डिश बनाई, इस हुनर को देख अमिताभ बच्चन के साथ ऑडियंस भी हैरान हो गई।
यह भी पढ़ें: मां और भाई की मौत से सदमे में आई ‘Miss India’, पत्नी के एक्सीडेंट के बाद जय की हुईं जूही
उत्कर्ष की बातें सुन अमिताभ बच्चन भी हुए इंप्रेस
उत्कर्ष ने जब बताया कि वो अपनी मां की हेल्प करते हैं और उनके साथ घर के कामों में हेल्प करते हैं। इस बात को सुन पहले तो बिग बी को यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन जब कंटेस्टेंट की मां ने कहा कि वो सही बोल रहे हैं तो एक्टर ने उनकी तारीफ की। उत्कर्ष ने कहा कि मेरी स्कूल से छुट्टी होती है तो मैं खेलता हूं, पापा की ऑफिस से छुट्टी होती है तो वो आराम करते हैं। लेकिन मां की तो कभी भी छुट्टी नहीं होती है। ऐसे में मुझे अच्छा नहीं लगता है कि वो अकेले काम में लगे रहें।
शेफ संजीव कपूर से पूछे 2 टिप्स
ये तो हम पहले ही बता चुके हैं कि उत्कर्ष का सपना है कि वो एक अच्छा शेफ बने। ऐसे में अमिताभ ने उन्हें सरप्राइज देते हुए संजीव कपूर को वीडियो कॉल करवाई। उन्हें देख उत्कर्ष की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा और वो बहुत एक्साइटेड हो गए। उन्होंने लगे हाथों शेफ से दो बातें भी पूछ डाली। पहली तो ये कि आप अपने वीडियो में बोलते हैं कि नमक स्वादानुसार डालें, वो होता कितना है। इस पर शेफ कहते हैं कि अब वो कहते हैं कि नमक सेहत अनुसार डालें, यानी कम डालें। कंटेस्टेंट ने दूसरा प्रश्न पूछा कि गोल रोटी कैसे बनाएं? इसके जवाब में सबसे पहले अमिताभ ने अपनी मटका रोटी के बारे में बताया और फिर शेफ ने कहा कि गोल रोटी तो उन्हें भी बनानी नहीं आती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शॉकिंग एविक्शन कंफर्म! Vivian Dsena के लाडले ने फिर की हिंसा
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines