Bigg Boss 18 में शॉकिंग एविक्शन कंफर्म! Vivian Dsena के लाडले ने फिर की हिंसा

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में अविनाश मिश्रा का गुस्सैल रवैया उन्हीं पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है, दिग्विजय संग पंगा लेने की वजह से वो शो से बाहर होने की कगार पर हैं…

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Eviction: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss ) हर दिन के साथ ज्यादा मजेदार हो रहा है। अब तक की सारे कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं आने वाले दिनों में भी ऐसे ही घर से बेघर होने का सिलसिला जारी रहने वाला है। 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं, लेकिन घर से बाहर होने वाला कोई और ही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के लाडले अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की जो अपने एक गलती की वजह से आउट हो सकते हैं। दरअसल उनका गुस्सैल स्वभाव कहीं न कहीं उन्हीं पर भारी पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि क्या है माजरा…

विज्ञापन

अविनाश और दिग्विजय में हुई भिड़ंत

बिग बॉस के फैन पेज iTV spicy में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे अविनाश मिश्रा और वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) में पहले तू तू मैं मैं शुरू होती है। फिर वो धीरे-धीरे हाथापाई पर उतर जाती है। जी हां, अविनाश और दिग्विजय एक दूसरे को धक्का देने लगते हैं,तभी बीच में बाकी घरवाले आते हैं जो बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अविनाश ने खोया आपा

अविनाश तो अविनाश है उसका एक बार माथा ठनक गया तो फिर वो अपने आप की भी नहीं सुनता। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है जिसमें वो इतना हाइपर हो जाता है कि गुस्से  में भागकर आता है और दिग्विजय को धक्का दे देता है। वो किचन एरिया में एक कोने पर जाकर गिरता है। देखने से तो लग रहा है कि उसे काफी चोट आई होगी क्योंकि धक्का था ही इतना तेज। हालांकि अभी इस पर कोई रिएक्शन तो आया नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि हिंसा करने की वजह से वो घर से बेघर होने वाला है।

विज्ञापन

ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

अब नॉमिनेट कंटेस्टेंट की बात करें तो इस लिस्ट में दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, कशिश कपूर, चुम दरांग तेजिंदर बग्गा के नाम शामिल हैं। हालांकि लग तो ऐसा रहा है कि इन लोगों से पहले अविनाश का पत्ता घर से साफ हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ