KBC 16 Special Story: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (kaun banega crorepati 16) का इन दिनों बज बना हुआ है। पहले ‘केबीसी 16’ (KBC 16) में 18 साल से ऊपर की उम्र के लोग आए। इसके बाद शुरू हुआ केबीसी जूनियर का सफर, और 25 वीं सालगिरह पर बिना ब्रेक के एक बार फिर ‘केबीसी 16’ जारी रहा। ये एक ऐसा मंच होता है जिस पर आने वाले लोग ज्ञान के धनी होते हैं। वो ज्ञान दार, शानदार और दमदार शो में अपनी बुद्धि के बल पर आते हैं। आज हम उन कंटेस्टेंट की बात करने जा रहे हैं जो सीजन 16 में करोड़पति बन अपने घर को गए। साथ ही उनकी भी जो एक करोड़ रुपये जीतने से चूक गए। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं…
चंदर प्रकाश बने केबीसी 16 के पहले करोड़पति
कश्मीर से आए चंदर प्रकाश अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति का हिस्सा बने। वो एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने हॉट सीट पर बैठ अपने ज्ञान का शानदार परिचय दिया। अपने ज्ञान के बल पर वो इस सीजन के पहले और अब तक के आखिरी करोड़पति बने हैं। लेकिन क्या आप उनकी स्टोरी जानते हैं, नहीं तो जान लीजिए कि वो एक ऐसे इंसान हैं जिन्होंने इस धरती पर जन्म लेते ही सिर्फ दुख देखे। दरअसल चंदर प्रकाश को पेट संबंधी बीमारी थी, जिस वजह से सिर्फ 48 घंटे के बच्चे की सर्जरी हुई। इसके बाद तो ये सिलसिला जारी रहा, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और केबीसी के मंच पर साबित कर दिया कि विपरीत परिस्थितियों में भी कैसे आगे बढ़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के घर ED की रेड, पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा है मामला
वो कंटेस्टेंट जो 1 करोड़ जीतने से चूके
अब उन कंटेस्टेंट के नाम जान लेते हैं जो एक करोड़ जीतने से चूक गए और 50 लाख जीतकर घर को गए। इस लिस्ट में 3 नाम हैं, जिसमें सबसे पहले आता है नरेशी मीणा का जो एक कैंसर सर्वाइवर कंटेस्टेंट रही हैं। उन्होंने अच्छा खेल खेला लेकिन एक करोड़ के सवाल पर उनकी गाड़ी अटक गई। उनसे जो सवाल पूछा था वो ये था- ‘लीला राव दयाल किसे हराकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में एक सिंगल्स मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं’? इसके ऑप्शन थे-1. लॉटी डॉड, 2. ग्लैडिस साउथ वेल, 3. सटन, 4. किट्टी गॉडफ्री। और सही उत्तर था ग्लैडिस साउथवेल।
बंटी वाडिया और उज्जवल प्रजापत भी चूके
अब अगला नाम आता है बंटी वाडिया और उज्जवल प्रताप का जो एक करोड़ जीतने से बाल-बाल चूक गए। आपको बता दें कि बंटी वाडिया 1 करोड़ के जिस सवाल पर अटके थे वो था- प्रश्न: ‘1948 में, बंगाली मूर्तिकार चिंतामणि कर ने ‘द स्टैग’ नामक एक कलाकृति के लिए इनमें से क्या जीता था’? इसके ऑप्शन थे 1. पायथागोरस पुरस्कार, 2. नोबेल पुरस्कार, 3. ओलंपिक पदक, 4. ऑस्कर पुरस्कार। सही उत्तर है ऑप्शन C ओलंपिक पदक।
उज्जवल प्रजापत भी 50 लाख जीत पाए लेकिन एक करोड़ के सवाल पर उनकी गाड़ी अटक गई। वो सवाल था- भारत की ओर से एक रियासत के किस शासक ने 1919 में प्रथम विश्व युद्ध के बाद वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए थे?
इसके ऑप्शन थे- 1. महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय, 2. निजाम मीर उस्मान अली खान 3. नमीद हमीदुल्लाह खान, 4 महाराजा गंगा सिंह। इसका सही उत्तर है महाराजा गंगा सिंह।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या-धनुष का क्यों हुआ तलाक? अब बच्चों की कस्टडी रहेगी किसके पास…
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
35 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines