KBC 16: बिहार के सुशील कुमार (Sushil Kumar) ‘केबीसी सीजन 13’ (KBC 13) में आए थे जिन्होंने अपने ज्ञान का परिचय देते हुए 5 करोड़ जीते और करोड़पति बन बिहार का नाम रोशन किया। अब ‘कौन बनेगा करोड़पति 16 जूनियर’ (Kaun Banega Crorepati 16 Junior) चल रहा है। इस शो में बच्चे आकर अपने ज्ञान का परिचय दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इस शो में अभी तक आए बच्चे 25 लाख तक जीत पाए हैं, वहीं कुछ तो इससे भी चूक गए हैं। वहीं अब ‘केबीसी 16 जूनियर’ (KBC 16 Junior) को पहला करोड़पति मिल गया है। हालांकि ये शो अभी तक प्रसारित नहीं हुआ है, जो 15 नवंबर 2024 को प्रसारित होने वाला है। हमारे करीबी सूत्र ने बताया कि करोड़पति कंटेस्टेंट के घर में और शहर में खुशी का माहौल है।
मोतिहारी के सक्षम बने पहले करोड़पति
अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16 जूनियर’ में आने वाले बिहार मोतिहारी के सक्षम रंजन जूनियर 16 के इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। जी हां, उन्होंने 15वें सवाल का जवाब दिया और वो 1 करोड़ जीत करोड़पति बन गए हैं। ये शो 15 नवंबर को आने वाला है। बीते दिन के एपिसोड में भी शो के बीच में प्रोमो आया जिसमें बिग बी ने ये भी कहा कि अभी तक के आप पहले 50 लाख जीतने वाले कंटेस्टेंट हैं। वहीं प्रोमो में दिखाया गया कि वो 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गए हैं। अब करीबी सूत्र के अनुसार, सक्षम पहले करोड़पति बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं 25 लाख के प्रश्न का उत्तर, उत्कर्ष तो जवाब दे नहीं पाए
मोतिहारी के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं सक्षम
आपको जानकारी के लिए बता दें कि सक्षम बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं। सक्षम 8वीं क्लास में पढ़ते हैं और उन्होंने अपने ज्ञान से अपने राज्य का नाम रोशन कर दिया है जिससे वहां खुशी का माहौल है। सक्षम के टीचर ने बताया कि उनकी जीके बहुत ही स्ट्रांग है और वो इससे सभी को इंप्रेस कर देते हैं। सक्षम की जीत से उनके पेरेंट्स के साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर भी काफी खुश हैं। उनके पिता प्रणव कुमार पीपराकोठी प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय पंडितपुर में प्रिंसिपल हैं, और मां रीना कुमारी एक गृहणी हैं।
सवा करोड़ प्रतिभागियों में चुने गए सक्षम
सक्षम रंजन के पिता प्रणब कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कौन बनेगा करोड़पति 16 जूनियर में करीब सवा करोड़ प्रतिभागियों ने अप्लाई किया था। उसमें से उनके बेटे का नाम भी चुना गया जिसे 1 महीने पहले ही ऑडिशन के लिए बुलाया था। उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
कौन हैं सक्षम के फेवरेट एक्टर
8वीं क्लास में पढ़ने वाले सक्षम ने अपने फेवरेट एक्टर के बारे में भी बताया कि वो अमिताभ बच्चन हैं। कंटेस्टेंट ने बताया कि वो उनकी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं और उनके डायलॉग भी बोलते हैं। उनका सपना था कि वो अमिताभ को पास से देखें जो अब केबीसी 16 के मंच पर पूरा हो गया है। सक्षम की इस जीत से उनके परिवार वालों के साथ स्कूल वाले और जिलावासी भी बहुत खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में शॉकिंग एविक्शन कंफर्म! Vivian Dsena के लाडले ने फिर की हिंसा
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
2 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
5 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
10 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
10 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
11 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
11 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
13 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
21 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines