KBC 16: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 (kaun banega crorepati season 16) चल रहा है जिसमें हर दिन नए कंटेस्टेंट आते हैं और अपने ज्ञान के दम पर धन राशि जीतते हैं। बीते दिन इस शो में अपनी आंखों में कई सारे सपने लेकर अन्नू कुमारी आईं जिन्होंने अपनी बुद्धि के बल न सिर्फ धनराशि जीती बल्कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सहित ऑडियंस को भी इमोशनल कर दिया। उनके हंसते मुस्कुराते चेहरे के पीछे कितना दर्द छिपा है और वो कैसे परेशानियों का सामना करती हैं। ये जान बिग बी ने उनकी हिम्मत की दाद दी और एक बार फिर से सेट पर अपनी दरियादिली का परिचय दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला और ये भी कि अन्नू ने कितनी धनराशि जीती…
अन्नू ने अमिताभ बच्चन को दी न्यू ईयर की शुभकामनाएं
अन्नू कपूर हंसते हुए सेट पर आईं तो अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें मुस्कुराती कंटेस्टेंट कह संबोधित किया। अन्नू ने अमिताभ बच्चन को नए साल की शुभकामना दी और कहा कि 2025 आपके लिए और ज्यादा खुशियां लेकर आए और आप खुश रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि आप और भी ज्यादा फिट हो जाएं, हालांकि अभी भी आप फिट ही हैं। इस बात को सुन बिग बी मुस्कुरा दिए और उनका आभार प्रकट करते हुए नए साल की बधाई दी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के नए वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, डबल इविक्शन में भी बच जाएंगी Eisha
संघर्ष की कहानी बताते हुए रो पड़ी अन्नू
अमिताभ बच्चन ने खेल के दौरान अन्नू से कहा कि आपके ऊपर बहुत जिम्मेदारियां हैं। इस पर अन्नू ने कहा कि उनकी मां एक डोमेस्टिक हेल्पर हैं जो घर-घर जाकर काम करती हैं। वहीं उनके भाई किराना स्टोर पर डिलीवरी बॉय और कैशियर का काम करते हैं। अन्नू ने बताया कि मम्मी और भाई मेरे लिए मेहनत कर रहे हैं ताकि मैं सीए बन जाऊं। अन्नू ने कहा कि मेरी मम्मी को बहुत सारी बीमारियां हैं लेकिन फिर भी वो हमारे लिए काम करती हैं।
कभी मां ने नहीं बनाकर दिया लंच
अन्नू ने बताया कि मेरी मम्मी का सपना है कि मैं सीए बनूं और उनका ये सपना पूरा करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि सीए बनने के बाद वो चाहती हैं कि मां काम छोड़ दें और घर पर रहें और उनके लिए लंच बनाकर दें। इतना कहते ही अन्नू इमोशनल हो गईं और बोलीं की कभी भी मम्मी ने उनके लिए लंच नहीं बनाया है क्योंकि उनके पास टाइम ही नहीं होता है। इतना कहने के बाद वो फूट फूट कर रोने लगीं। अन्नू को चुप करना के लिए और उनके आंसू पोछने के लिए खुद अमिताभ बच्चन सीट से उठे और उसे गले लगा लिया। बिग बी की दरियादिली देख ऑडियंस ताली बजाने लगी।
अन्नू ने जीती कितनी धनराशि
अन्नू कुमारी ने बताया था कि उनके ऊपर 5-6 लाख का कर्ज है जो वो चुकाना चाहती हैं। अन्नू ने अपने शानदार खेल का परिचय दिया और 3 लाख 20 हजार रुपये जीत वो घर को गईं। हालांकि वो 12 लाख 50 हजार रुपये जीत सकती थीं, लेकिन सही उत्तर न दे पाने की वजह से सीधे 3 लाख 20 हजार पर आ गिरीं।
यह भी पढ़ें: CID 2 के प्रद्युमन-दया और अभिजीत ने किया मौत का सामना, किए दिल दहला देने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
11 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
13 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
13 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
14 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
14 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
15 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines