Kaun Banega Crorepati 16: अमिताभ बच्चन के गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16‘ में हर हफ्ते कोई न कोई मेहमान आता है, जिससे बातचीत के दौरान बिग बी कई दिलचस्प खुलासे करते हैं। पिछले हफ्ते शो में आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ पहुंचे थे, वहीं अब बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और विद्या बालन शो में चार चांद लगाने पहुंचे। उनसे बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन हैं। साथ ही अपने दिल की ख्वाहिश भी बताई। बता दें कि कार्तिक आर्यन और विद्या बालन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विद्या बालन ने जताई ख्वाहिश
शो के दौरान विद्या बालन और कार्तिक आर्यन ने अमिताभ बच्चन से कई सारी बातचीत की। इस दौरान कार्तिक ने कहा कि विद्या बालन उनसे हमेशा कहती हैं कि उन्हें 60 और 70 के दशक की एक्ट्रेस काफी पसंद थीं।
इस पर विद्या अमिताभ बच्चन से कहती हैं, ‘मुझे उस दशक की एक्ट्रेस से प्यार है। उनमें अलग सुंदरता और ग्रेस होता था। उनकी शख्सियत उनके किरदारों में से उभरकर बाहर आती थी। सबसे ज्यादा जरूरी बात ये है कि वो सब आपके साथ काम कर चुकी हैं।’ एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि वो बिग बी की एक्ट्रेस बनना पसंद करेंगी।
यह भी पढ़ें: KBC 16: 1,60,000 का सवाल, 2 लाइफलाइन लेकर भी हारे रणवीर रघुवंशी, आपको पता है जवाब?
बिग बी की फेवरेट कौन?
विद्या बालन की बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का जिक्र करते हैं। वो कहते हैं कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस वहीदा रहमान हैं। इस बात का जिक्र करते हुए महानायक ने एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘प्यासा’ के एक गाने के शॉट ने उनकी प्रतिभा को बाहर लाने का काम किया था। इसके अलावा बिग बी ने वहीदा रहमान के क्लोज-अप को भी याद किया और बताया कि उस सीन ने उन्हें काफी हद तक प्रभावित किया था।
अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘वो कितना खूबसूरत शॉट था, उस समय क्लोज-अप को पूरा करने में सिर्फ 2 या 3 टेक लगे थे। उस दौरान सब जल्दी हो जाता था। अब ऐसा नहीं होता है।’ इसके बाद अमिताभ बच्चन ने 1962 की कल्ट फिल्म ‘साहिब बीबी और गुलाम’ पर भी बात की।
किस बात का बिग बी को मलाल?
कार्तिक आर्यन और विद्या बालन से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने दिल की बात उस बात का जिक्र भी किया जिसका उन्हें मलाल है। उन्होंने कहा, ‘मुझे मीना कुमारी जी के साथ काम करने का मौका कभी नहीं मिल सका और इस बात का मुझे मलाल रहेगा। जब फिल्म साहिब बीवी और गुलाम के गाने ‘न जाओ सैंया’ को उन्होंने किया तो मैं उनके शानदार काम को देखते रह गया था’ इसके बाद विद्या बालन बिग बी के साथ डांस भी करती हैं, जिसका प्रोमो वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines