Amitabh Bachchan KBC 16: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शानदार, ज्ञानदार और दमदार शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (kaun banega crorepati 16) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में न सिर्फ हॉटसीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट अपने ज्ञान का परिचय देते हैं बल्कि अमिताभ बच्चन जो शो के होस्ट हैं वो भी शो के दौरान अपनी लाइफ के उन पलों को फैंस के साथ शेयर करते हैं जो अनसुने और मजेदार हैं। बीते दिन के शो में भी बिग बी ने कंटेस्टेंट के पूछने पर कुछ ऐसे खुलासे किए जो काफी शॉकिंग थे। आइए आप भी जान लीजिए की आधी रात को हॉस्टल की खिड़की से कूदकर अमिताभ कहां जाते थे…
खिड़की से कूद कहां जाते थे ‘बिग बी’?
अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो हॉस्टल में नहीं बल्कि बोडिंग में रहते थे। वहां तो बहुत सख्त नियम होते हैं और बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में कोई प्लान बनाने का तो सवाल ही नहीं उठता। कॉलेज के दिनों में घरवालों से ये कहकर की दोस्तों के साथ पढ़ाई करने के लिए हॉस्टल में रहना है तो घर से दूर रहे। ऐसे में हम रात को 12 या 1 बजे हॉस्टल की खिड़की से कूदकर सिनेमा देखने के लिए जाते थे।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के साथ राजपाल यादव, रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया ई-मेल
बड़े अलग अंदाज में देखते थे सिनेमा
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पास पैसे तो होते नहीं थे जो फिल्म का टिकट लेकर देखा जा सके। ऐसे में हम सिनेमाघर के गार्ड से रिक्वेस्ट करके 10 मिनट के लिए अंदर जाते और फिर बाहर आकर दूसरे दोस्त के लिए रिक्वेस्ट करते। बाद में सारे दोस्त मिलकर चर्चा करते और हमें लगता कि हमने पूरी फिल्म देख ली है। उनका ये किस्सा सुन सभी जोर-जोर से हंसने लगे।
मिरांडा कॉलेज का दिलचस्प था किस्सा
अमिताभ बच्चन ने मिरांडा कॉलेज का भी किस्सा सुनाया जो काफी मजेदार था। उन्होंने कहा कि वो गर्ल्स कॉलेज था जिसमें सुंदर-सुंदर लड़कियां आती थीं। उन्हें देखने के लिए हम दीवार पर चढ़ जाते थे। एक दिन तो ऐसा हुआ कि मिरांडा कॉलेज के टीचर ने हमारे किरोड़ीमल कॉलेज से दो लड़के मांगे जो थिएटर करते थे। ऐसे में उन्हें लड़कियों के कॉलेज में जाने का मौका मिला, जिसके बाद बाकी लड़कों ने उनकी जमकर रैगिंग की और कहा कि देखो इन लड़कों की क्या चाल है और क्या हाल हैं। अमिताभ ने कहा कि उन्हें अब एहसास होता है कि उन लड़कियों पर क्या बीतती होगी जिन पर लड़के भद्दे कमेंट करते हैं।
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra कब करेंगे Chum Darang को प्रपोज? Bigg Boss 18 विनर ने कही दिल की बात
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines