KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ (kaun banega crorepati 16) के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मंच पर 26/11 मुंबई (26/11 attack) आतंकवादी हमलों के साहसी नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शो में फ्रंटलाइन योद्धा विश्वास नांगरे पाटिल (Vishwas Nangre Patil) , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, महाराष्ट्र और संजय गोविलकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मुंबई ने उस रात की भयानक याद को शेयर किया। इस त्रासदी में कई लोगों की जान गई और कई जवान शहीद हुए।
क्या हुआ था 26/11 की रात
हॉट सीट पर बैठे विश्वास नांगरे पाटिल से अमिताभ बच्चन ने पूछा कि क्या उन्हें याद है कि 26/11 को उनके दिन की शुरुआत कैसे हुई थी? इस पर पाटिल ने कहा उस रात 9:30 बजे तक हमारी एएसएल मीटिंग चली (एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग) और फिर मैं मेट्रो थिएटर के पास इंस्पेक्टर क्वार्टर में घर लौटा, मेरी पत्नी मुझे खाना परोस रही थी और ठीक 9:47 बजे मेरा फोन बजा और मैं उस वक्त के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त का फोन आया। उन्होंने बताया कि लेपर्ड कैफे में गोलीबारी हो रही है। मैंने तुरंत अपने बॉडीगार्ड और ड्राइवर को रेडी होने के लिए कहा और वर्दी पहन मैं निकल गया। उन्होंने बताया कि साउथ मुंबई में मेरी पोस्टिंग के बाद मैंने एक ग्लॉक पिस्टल जारी की थी क्योंकि इसमें 17-17 मैगजीन थीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में सारा, बग्गा, शिल्पा या ईशा किसका गेम आ रहा पसंद? जानें क्या कहती है जनता
हर तरफ लाशें थी
उन्होंने आगे बताया कि मैं मेरे पास तत्कालीन डीजीपी और एसीपी का फोन आया दोनों ने मुझे फोन करके बताया कि ताज में विस्फोट में हुआ है। तभी ओबेरॉय और सीएसटी स्टेशन पर गोलीबारी की दो और खबरें भी आईं। मैंने अपने ड्राइवर से कार तेजी से चलाने और मुझे ताज तक ले जाने को कहा। मैंने सिक्योरिटी डोर से एंट्री की और ताज की सुरक्षा का ऑडिट किया। मैं पीछे के गेट से अंदर घुसा और जब उसने चारों ओर देखा तो कम से कम 10-12 लाशें पड़ी हुई थीं और वे लोगों को मार रहे थे। बुलेटप्रूफ जैकेट और हथियारों की प्रतीक्षा किए बिना, मैं और मेरा बॉडीगॉर्ड अंदर चले गए।
3 साल के बच्चे के साथ देखा मां का शव
पाटिल ने उस मार्मिक पल को भी याद किया और बताया कि उस दिन एक और ऐसा सीन हुआ था जिसे वो कभी भूल ही नहीं सकते। “बाथटब में, एक मां अपने 3 साल के बच्चे के साथ लेटी हुई थी, बच्चे को हमले से बचा रही थी। मैं आज भी जब इसके बारे में सोचता हूँ तो सो नहीं पाता हूं। वो मर चुकी थी, लेकिन फिर भी उसकी ममता की छांव में उसका बच्चा सांस ले रहा था।
यह भी पढ़ें: 26/11 Attack के सर्वाइवर का छलका दर्द तो रो पड़े अमिताभ, 21 साल के जवान की देखी दर्दनाक मौत
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
15 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines