Amitabh Bachchan KBC 15: बॉलीवुड सुपरस्टार और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) इन दिनों ट्रेंडिंग में चल रहा है। शो के हाल के एपिसोड में बिग बी ने अपनी पहली फिल्म और उससे मिलने वाली सैलरी को लेकर कई बड़े खुलासे किए। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan KBC 15) ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म हासिल करने और अपने माता-पिता को अपने साथ शिफ्ट करने और साथ में रहने की योजना बनाई थी। अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि ‘पहली फिल्म मिलने के बाद उन्होंने ये सोचा था कि जो भी पैसे उनको मिलेंगे वो अपने माता-पिता को देंगे’।
साथ ही उन्होंने शो की हॉट सीट पर बैठे विवेक से को ये भी बताया कि कैसे फिल्म ने उन्हें अपने माता-पिता को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का बड़ा मौका दिया था। उन्होंने कहा कि ‘हर कोई इसके बारे में सुनना पसंद करेगा’। अपने पुराने समय को याद करते हुए बिग बी ने बताया कि ‘उनको पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ मिली थी।
यह भी पढ़ें: Atlee से नाराज Nayanthara अब बॉलीवुड फिल्मों में नहीं करेंगी काम? Deepika Padukone से जुड़ी है वजह!
पहली सैलरी का Amitabh Bachchan ने क्या किया?
अमिताभ ने शो की हॉट सीट पर बैठे विवेक को बताया कि ‘उस वक्त मुझे ऐसा लगा कि इस फिल्म से मुझे जो मिलेगा वो मैं अपने मां-बाबूजी को दे दूंगा’। बिग बी की ये बात सुनते हुए वहां मौजूद सभी दर्शकों ने जोरदार तालियां बजानी शुरू कर दी। बॉलीवुड के शंहनशाह ने आगे कहा कि ‘मुझे एक जरिया मिल गया कि अपने मां-बाबूजी को बुला कर अपने पास रखने का, जो जिम्मेदरी उन्होंने हमारे लिए जीवनभर निभाई अब वो जिम्मेदारी मेरे कंधों पर आ गई थी’।
माता-पिता को पास रखना चाहते थे Big B
अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि ‘मैंने ये चाहता था कि मेरे माता-पिता शिफ्ट हो जाएं और मेरे साथ रहें। इस सालों में उन्होंने हमारे लिए जो जिम्मेदारियां निभाईं। अब मैं उनकी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना चाहता था और आगे चलकर उन्हें पूरा करना चाहता था। बता दें कि अमिताभ की पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ साल 1969 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी सात भारतीय क्रांतिकारियों पर आधारित थी, जो गोवा में पुर्तगाली शासन के खिलाफ खड़े थे।
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
7 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
12 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
13 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
15 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
16 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
17 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
18 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
19 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines