Atlee से नाराज Nayanthara अब बॉलीवुड फिल्मों में नहीं करेंगी काम? Deepika Padukone से जुड़ी है वजह!

Nayanthara Angry With Atlee

Nayanthara Angry With Atlee

Nayanthara Angry With Atlee: हाल में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली खूबसूरत साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ‘जवान’ फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) से नाराज हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अब बॉलीवुड फिल्मों में काम न करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि नयनतारा फिल्म में अपने किरदार को लेकर फिल्म निर्देशक एटील से थोड़ी नाराज चल रही हैं। हालांकि, अभी इन सभी खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

मिल रही रिपॉर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस फिल्म में अपने किरदार ने नाखुश हैं, जिसको लेकर एक्ट्रेस एटली से बहुत नाराज हैं, क्योंकि फिल्म में उसके किरदार को काट दिया गया। साथ ही नाराजगी का कराण ‘जवान’ में कैमियो करने वाली दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से भी जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone को लेकर नाराज हैं Nayanthara?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा फिल्म में ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के किरदार को लेकर भी नाराज हैं। उनका मानना है कि फिल्म में दीपिका के कैमियो किरदार को ज्यादा दिखाने और उठाने की कोशिश की गई, जितना फोकस दीपिका के किरदार पर किया गया है उतना उनके करिदार पर नहीं। रिपोर्ट्स के मुातबिक, एक्ट्रेस का मानना है कि फिल्म में दीपिका को एक खास किरदार के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन कई लोगों का मानना है कि असल में ऐसा कुछ नहीं है उनका बस एक छोटा सा कैमियो था।

https://www.instagram.com/reel/CxS_4CCPK8p/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

विज्ञापन

कैमियो ने फिल्म में दीपिका का पूरा किरदार था 

वहीं दीपिका के किरदार को लेकर नयनतारा का मानना है कि ये बिल्कुल भी कैमियो नहीं था। जवान को लगभग शाहरुख-दीपिका की बाकी फिल्मों जैसा लुक दिया गया था। बता दें कि खबर ये भी है कि इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को अच्छी खासी फीस भी दी गई है। वहीं, पहली बॉलीवुड फिल्म में किरदार पर फोकस न मिल पाने के कारण नयनतारा अब और बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ