हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kazan Khan Passes Away: मलयाली सिनेमा के 'खूंखार विलेन' का निधन, हार्ट अटैक से हुई कजान खान की मौत

विज्ञापन
Kazan Khan Passes Away

Kazan Khan Passes Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। साउथ के फेमस विलेन कज़ान खान का सोमवार को केरल में निधन हो गया।

कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से एक्टर की मौत हुई है। वहीं, इस खबर से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

एनएम बदूशा ने की Kazan Khan की निधन की पुष्टि

बता दें कि प्रोडक्शन कंट्रोलर और प्रोड्यूसर एनएम बदूशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के इस दुखद खबर की जानकारी दी है। वहीं, तमाम सेलेब्स और फैंस वेटरन एक्टर के निधन पर दुख जता रहे हैं। साथ ही कज़ान खान के निधन से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

ज्यादातर फिल्मों में एक्टर ने प्ले किया खतरनाक विलेन का रोल

बताते चलें कि गंधर्वम, सीआईडी ​​मूसा, द किंग, वर्नापकित्तु, ड्रीम्स, द डॉन, मायामोहिनी, राजाधिराजा, इवान मर्यादरमन, ओ लैला ओ जैसी कई मलयालम फिल्मों में कज़ान खान ने अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बनाई है। वहीं, एक्टर ने ज्यादातर फिल्मों में खतरनाक विलेन का रोल प्ले किया था।

तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी किया शानदार काम

इसके साथ ही एक्टर ने सिल्वर स्क्रीन पर तमिल फिल्म सेंथमिज़ पाट्टू से शुरुआत की थी। ये फिल्म साल 1992 में रिलीज की गई थी। इतना ही नहीं बल्कि मलयालम के अलावा कज़ान खान ने तमिल और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में लगभग पचास फिल्मों में काम किया है। साथ ही अपनी एक्टिंग के दम पर वो फैंस के दिलों में एक अलग ही जगह रखते थे।

इंडस्ट्री ने खोया महान कलाकार

कजान खान के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री ने एक महान कलाकार को खो दिया है। फिलहाल अभी एक्टर के अंतिम संस्कार को लेकर कोई अपडेट नहीं है, लेकिन उनके निधन से हर कोई दुखी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें