हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Godzilla Vs Kong फेम एक्ट्रेस का 18 की उम्र में निधन, कार एक्सीडेंट में गई केली हॉटल की जान

Kaylee Hottle Death: हॉलीवुड एक्ट्रेस केली हॉटल का 18 साल की उम्र में ही निधन हो गया है. एक्ट्रेस का निधन कार एक्सीडेंट में हुआ है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विज्ञापन

Kaylee Hottle Death: हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आ रही है. ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ फेम एक्ट्रेस केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस का निधन अमेरिका के मैरीलैंड में सड़क हादसे में हुआ. एक्ट्रेस के पिता ने फेसबुक लाइव आकर निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की. इस खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है. एक्ट्रेस के फैंस को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि अब वो हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रही हैं. सोशल मीडिया पर केली हॉटल के फैंस उनकी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

पिता ने दी जानकारी

हॉलीवुड एक्ट्रेस केली के पिता जोशुआ हॉटल ने इस दुखद खबर को फैंस के साथ शेयर किया. एक्ट्रेस के पिता ने फेसबुक लाइव आकर बताया कि केली अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. इसके बाद उन्होंने TMZ को भी इस दुखद खबर के बारे में जानकारी शेयर की. वहीं केली के स्कूल ‘टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ’ ने भी एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर एक्ट्रेस के निधन की पुष्टी की है.

यह भी पढ़ें: Piyush Mishra के साथ हादसा, कैसी है अभिनेता की हालत? जानें तबीयत का लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन

इन फिल्मों से मिली थी पहचान

केली हॉटल ने ‘गॉडजिला वर्सेस कोंग’ में जिया का किरदार निभाया था. इस किरदार ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं इसके बाद ‘गॉडजिला एक्स कोंग: द न्यू एम्पायर’ में भी केली ने अपना किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीत लिया था. इन दोनों फिल्मों में जिया का किरदार निभाकर केली को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली थी और हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना हो गया था. अब एक्ट्रेस के यूं अचानक जाने से मनोरंजन जगत को गहरा सदमा लगा है.

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: 12वें दिन भी नहीं रुकी Dhamaal 4 की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों

विज्ञापन

हॉलीवुड को पहुंचा नुकसान!

‘गॉडजिला वर्सेस कोंग’ और ‘गॉडजिला एक्स कोंग: द न्यू एम्पायर’ में बेहतरीन एक्टिंग करने के लिए केली को सैटर्न अवॉर्ड में बेस्ट परफॉर्मेंस बाय अ यंगर एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट भी किया गया था. वहीं हॉलीवुड में केली को हमेशा याद किया जाएगा. महज 18 साल की उम्र में केली ने इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल कर दिया था जिसे पाने के लिए कई सितारों को पूरी जिंदगी लग जाती है. केली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी सदमे में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola