उत्तराखंड के लैंडस्लाइड में फंसी टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक; घर वापस नहीं आ पा रहीं, बयां किया दर्द

Kavita Kaushik stuck in Uttarakhand amid the heavy rains:एफआईआर फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों उत्तराखंड के जोशीमठ में लैंडस्लाइड की वजह से फंसी हुई हैं। हालांकि फिलहाल कविता सेफ हैं और लगातार अपने फैंस के साथ अपडेट्स शेयर कर रही हैं। कविता कौशिक ने हाल ही में स्टोरी शेयर करते हुए हालातों के बारे में जानकारी दी। क्या है पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Kavita Kaushik stuck in Uttarakhand amid the heavy rains

Kavita Kaushik stuck in Uttarakhand amid the heavy rains

Kavita Kaushik stuck in Uttarakhand amid the heavy rains: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कविता कौशिक इन दिनों बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों से कविता पहाड़ों में अपने पति रोनित बिस्वास के साथ वेकेशन्स मना रही थीं। लेकिन बद्रीनाथ से वापस आते हुए एफआईआर एक्ट्रेस लैंडस्लाइड में फंस गईं। पिछले 4 दिनों से कविता बद्रीनाथ रूट के जोशीमथ में फंसी हैं और लगातार अपने फैंस के साथ वक्त अपडेट्स शेयर कर रही हैं।

कविता ने फैंस के साथ शेयर किया अपडेट

फिलहाल कविता कौशिक अपने पेट डॉग और पति के साथ जोशीमठ के आर्मी कैंप में रह रही हैं। यहां पर कविता कौशिक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया कि पुलिस, आर्मी और बॉर्डर ऑर्गनाइजेशन लगातार कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द सड़क साफ हो जाए। FIR एक्ट्रेस ने बताया कि जैसे ही एक भूस्खलन का मलबा साफ हो पाता है, अचानक दूसरा लैंडस्लाइड हो जाता है। जिससे दिक्कत वहीं की वहीं रह जाती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik)

विज्ञापन

लगातार तस्वीरें शेयर कर रहीं कविता

आपको बता दें कविता कौशिक लगातार अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिसमें भूस्खलन साफ-साफ देखा जा सकता है। कविता ने ये भी बताया कि जितने भी टूरिस्ट वहां पहुंचे हुए हैं सभी सुरक्षित रहें इस बात को प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस और आर्मी को सैल्यूट करते हुए कहा कि ‘वो सभी टूरिस्ट की सेफ्टी और कंफर्ट का ख्याल रख रहे हैं। ये काफी बड़ी बात है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik)

विज्ञापन

इस वजह से उत्तराखंड गई थीं कविता 

आपको बता दें कविता अपने पति रोनित बिस्वास का जन्मदिन मनाने के लिए अपने पेट डॉग और कजिन के साथ बद्रीनाथ गई थीं जो कि 5 जुलाई को था। देहरादून से बद्रीनाथ तक उन्होंने ड्राइविंग की और अच्छे से भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए। लेकिन वहां से वापस आते हुए वो लैंडस्लाइडिंग में फंस गईं। कविता अपने परिवार के साथ पिछले 4 दिन से वहीं फंसी हुई हैं।

Kavita Kaushik stuck in Uttarakhand amid the heavy rains

Kavita Kaushik stuck in Uttarakhand amid the heavy rains

विज्ञापन

कविता ने ये भी बताया कि इसी आपदा का फायदा उठाते हुए कुछ रेस्टोरेंट और होटल वाले बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए 200 रुपये चार्ज कर रहे हैं। कि वहीं जब आर्मी के लोगों को इस बात की भनक लगी तो वो उनके पास वहां गए और होटलवालों से टूरिस्ट की मदद करने के लिए कहा। फिलहाल उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश की वजह से कई लैंडस्लाइड आ चुके हैं, जिसकी वजह से हजारों कारें यहां फंसी हैं तो आप इस बात को सोच सकते हैं किकितने लोग यहां फंसे होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ