Bigg Boss OTT 3: इस वीकेंड का वार के बाद शो में होगी Wildcard एंट्री, क्या होगा कोई बड़ा धमाका?

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में जल्दी ही वाइल्ड कॉर्ड एंट्री होने जा रही है। जी हां, शो में बड़ा धमाका हो सकता है। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है कि बतौर वाइल्ड कॉर्ड शो में कौन-कौन आने वाला है, लेकिन लोगों ने अपने-अपने तरीके से कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka War Update: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर टॉक ऑफ द टाउन में खूब बातें हो रही हैं। जी हां, शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं। हालांकि अब शो उस मोड़ पर आ गया है कि घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो, लेकिन दर्शकों के मन में सवाल है कि आखिर शो में वाइल्ड कॉर्ड एंट्रीज कब होंगी? तो भई अब इसका खुलासा भी हो गया है।

विज्ञापन

शो में जल्द होगी वाइल्ड कॉर्ड एंट्री

विज्ञापन

द खबरी के हालिया एक्स पोस्ट के अनुसार, जानकारी है कि इस वीकेंड का वार के बाद ही शो में वाइल्ड कॉर्ड एंट्री होंगी। जैसे ही यह पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट्स की बारिश कर दी। एक यूजर ने लिखा कि इस बार वाइल्ड कार्ड कौन होगा? इस बार वाइल्ड कार्ड विजेता नहीं बनाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि वाइल्ड कार्ड के रूप में अब कौन आने वाला है? तीसरे यूजर ने लिखा कि न्यू वाइल्ड कार्ड कौन हैं? एक और यूजर ने लिखा कि इस बार कौन आ रहा है?

विज्ञापन

इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

जाहिर है कि जैसे ही पोस्ट सामने आया, इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और सभी यह जानने को एक्साइटेड हो गए हैं कि इस बार शो में वाइल्ड कॉर्ड के रूप में किस-किस की एंट्री होने वाली है? हालांकि इसका पता इस वीकेंड के वार के बाद चल जाएगा, लेकिन लोगों ने कयास भी लगाना शुरू कर दिया है कि इस बार के सीजन में बतौर वाइल्ड कॉर्ड कुछ बड़ा धमाका हो सकता है, लेकिन अभी इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं है और अब वीकेंड के वार के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विज्ञापन

जल्द होगा खुलासा

गौरतलब है कि हर बार की तरह इस बार का सीजन भी बेहद चर्चा में है। शो में हुई हर एक चीज पर दर्शकों की नजर है। हालांकि इस बार के शो में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय थप्पड़ कांड बना है, जिसके बारे में अभी भी बातें होती नजर आ जाती हैं। अब दर्शकों को शो में आने वाले वाइल्ड कॉर्ड्स का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि शो में बतौर वाइल्ड कॉर्ड कौन-कौन आएगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ